Petrol Diesel Price Today 27 March 2024: देश में हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत को जारी किया जाता है। ऐसे में ईंधन के दाम कम या ज्यादा या फिर कई बार राष्ट्रीय स्तर पर समान भी रहते हैं। आज यानी 27 मार्च, बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत समान है। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कीमत में कमी या बढ़ोतरी जैसा बदलाव राज्यों द्वारा लगाए जा रहे टैक्स से हो सकता है। जी हां, राज्य और उनके शहरों में लोकल टैक्स लगता है जिससे ईंधन की कीमत अलग-अलग हो जाती है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत क्या है?
देश के चार महानगरों में ईंधन के दाम
| चार महानगर | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
| दिल्ली | 94.72 रुपये | 87.62 रुपये |
| मुंबई | 104.21 रुपये | 92.15 रुपये |
| कोलकाता | 103.94 रुपये | 90.76 रुपये |
| चेन्नई | 100.75 रुपये | 92.34 रुपये |
क्या है आपके शहर में प्रति लीटर ईंधन की कीमत
| शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
| नोएडा | 94.71 | 87.81 |
| गाजियाबाद | 94.65 | 87.75 |
| गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| आगरा | 94.49 | 87.55 |
| मथुरा | 94.55 | 87.61 |
| मेरठ | 94.55 | 87.64 |
| जयपुर | 108.48 | 93.69 |
| प्रयागराज | 95.47 | 88.63 |
| वाराणसी | 94.76 | 87.90 |
| अयोध्या | 97.03 | 90.22 |
| कानपुर | 96.71 | 90.13 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |
SMS से कैसे पता करें ईंधन के नए रेट?
आप मैसेज के जरिए ईंधन के नए रेट चेक कर सकते हैं। इस काम को घर बैठे आसानी से किया जा सकता है। बस आपके पास आपका मोबाइल फोन होना चाहिए। फोन से तेल कंपनी के नंबर पर आपको SMS करना होगा और फिर आपको पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता घर बैठे चल सकेगा।
इंडियन ऑयल के 9224992249 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिख मैसेज भेजें। बीपीसीएल को भी इसी तरह का मैसेज 9223112222 नंबर पर भेजकर ईंधन के नए रेट जा सकते हैं। जबकि, एचपीसीएल के यहां कितने रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल मिल रहा है, ये जानने के लिए आपको 9222201122 पर HPPrice और शहर का पिन कोड SMS करना होगा।
ये भी पढ़ें- Paytm से FASTag खरीदना है बेहद आसान, Recharge भी होगा मिनटों में
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
44 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
3 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
7 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
9 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines