हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol-Diesel: आपके शहर में 17 मई को एक लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत? फटाफट जानें

17 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं आखिरी बार तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2024 में तेल की कीमतों में संशोधन किया गया था। भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है।

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price:  देश में 17 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी कर दी गई हैं । आपको बता दें कि 17 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।  कीमत वही हैं और यहां कोई संशोधन नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में कितना भी उतार-चढ़ाव हो लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं। हालांकि हर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग जरूर है।

जानकरी के लिए बता दें कि आखिरी बार तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2024 में तेल की कीमतों में  बदलाव किया था। सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं। आइये जानते हैं महानगरों समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम।

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 रुपये 87.62 रुपये
मुंबई 103.44 रुपये 89.97 रुपये
कोलकाता 103.94 रुपये 90.76 रुपये
चेन्नई 100.85 रुपये 92.44 रुपये
बेंगलुरु 102.86 रुपये 91.02 रुपये
लखनऊ 94.65 रुपये 87.76 रुपये
नोएडा 94.87 रुपये 88.01 रुपये
गुरुग्राम 95.19 रुपये 88.05 रुपये
चंपडीगढ़ 94.24 रुपये 82.40 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये

OMCs जारी करती हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

विज्ञापन

भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। आप भी कभी भी कहीं भी आसानी से तेल के भाव को चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें पेट्रोल और डीजल के दाम

विज्ञापन

अगर आप भी आसानी से घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में पता करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। मान लीजिये अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: दिल्ली से लखनऊ तक सोने की कीमत में आई तेजी, जानिए रेट्स में आज कितना बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola