---विज्ञापन---

Petrol Diesel Price: आज कितने रुपये में मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जान लें अपने शहर में तेल के दाम

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल आज रविवार को कितने रुपये में खरीद सकेंगे, जानने के लिए कच्चे तेल की नई कीमतें देख लीजिए। देखें आपके शहर में 11 फरवरी को तेल के दाम क्या हैं?

---विज्ञापन---

Petrol Diesel Price Today Update: आज 11 फरवरी को देशभर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये में मिलेगा, जानने के लिए तेल की नई कीमतें देखिए। तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ही नई कीमतें जारी कर दी थीं, जिनमें बीते दिन के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज बदलते हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार तय होते हैं। तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल के दामों की समीक्षा करने के बाद ही अपनी कंपनी के पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। जानिए आज देश में तेल के दाम क्या हैं?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

दिल्ली- ₹ 96.72 डीजल – ₹ 89.62
कोलकाता- ₹ 106.03 डीजल – ₹ 92.76
मुंबई- ₹ 106.31 डीजल – ₹ 94.27
चेन्नई- ₹ 102.75 डीजल- ₹ 89.76
गुरुग्राम- ₹ 96.89 डीजल – ₹ 89.62
नोएडा- ₹ 97 डीजल – ₹ 90.14
बेंगलुरु- ₹ 101.94 डीजल – ₹ 87.89
चंडीगढ़- ₹ 96.20 डीजल – ₹ 84.26
हैदराबाद- ₹ 109.66 डीजल – ₹ 97.82
जयपुर- ₹ 108.48 डीजल – ₹ 93.72
लखनऊ- ₹ 96.47 डीजल – ₹ 89.66
पटना- ₹107.24 डीजल – ₹ 94.04

---विज्ञापन---

घर बैठे पता कर सकते पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि लोग घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में फोन पर SMS के जरिए पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कंज्यूमर RSP और अपने शहर का कोड लिख कर मोबाइल नंबर 92249-92249 पर मैसेज भेजें। BPCL के कंज्यूमर RSP और शहर का कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92231-12222 पर भेजें। HPCL के कंज्यूमर HPPrice और शहर का कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92222-01122 पर भेजें।

यह भी पढ़ें: दुनिया के वो 20 देश, जहां पेट्रोल-डीजल भारत से भी सस्ता; जानें क्यों और कैसे घटती-बढ़ती हैं कीमतें?

---विज्ञापन---

पेट्रोल-डीजल के दाम देश-शहरों में अलग होते

बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम राज्यवार अलग-अलग होते हैं, क्योंकि हर राज्य की सरकार वैट वसूलती है और हर राज्य में इस टैक्स के रेट अलग-अलग होते हैं। इसलिए पेट्रोल-डीजल के रेट भी अलग-अलग हो जाते हैं। नेशनल लेवल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जिसके अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होती हैं। केंद्र सरकार समय-समय पर एक्साइज ड्यूटी बदलती रहती है।

First published on: Feb 11, 2024 08:21 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola