---विज्ञापन---

दुनिया के वो 20 देश, जहां पेट्रोल-डीजल भारत से भी सस्ता; जानें क्यों और कैसे घटती-बढ़ती हैं कीमतें?

Petrol Diesel Price Inside Story: भारत में पिछले 2 साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है, जानें दुनियाभर के देशों में भारत के मुकाबले क्या हैं तेल की कीमतें?

---विज्ञापन---

All Over The World Petrol Diesel Price Inside Story: भारत देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले करीब 2 साल से स्थिर हैं। हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है, लेकिन देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले। आखिरी बार भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट अप्रैल 2022 में बदले थे। मई 2022 में भाजपा की मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इसके बाद तेल की कीमतें नहीं बदलीं।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल करीब 95 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, लेकिन दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दुनिया के 22 देशों में भारत से भी सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलता है। 12 देशों में भारत से महंगा पेट्रोल-डीजल बिकता है। दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में मिलता है। वहीं दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान में मिलता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

पेट्रोल-डीजल के दाम एक्साइज ड्यूटी और वैट पर निर्भर करते हैं। एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार लगाती है, जो एक प्रकार का इनडायरेक्ट टैक्स है। यह टैक्स प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग पर लगता है। ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ें या घटें, देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे केंद्र सरकार समय-समय पर एक्साइज ड्यूटी बदलती रहती है। दूसरी ओर, राज्य सरकारें वैट वसूलती हैं। हर राज्य में वैट की दरें अलग-अलग होती हैं। चुनाव के समय में वैट की दरें आमतौर पर घटा दी जाती हैं। वैट घटने-बढ़ने के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतें राज्यों में घटती और बढ़ती हैं।

---विज्ञापन---

​भारत से सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देश

भारत में पेट्रोल का एवरेज प्राइस 1.253 डॉलर (104 रुपये प्रति लीटर) है। चीन में पेट्रोल का दाम 1.160 डॉलर, पाकिस्तान में 0.927 डॉलर प्रति लीटर है। इन दोनों देशों के अलावा साउथ कोरिया, साउथ अफ्रीका, जापान, लीबिया, ईरान, रूस, मिस्त्र, कुवैत, ब्राजील, अमेरिका, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, UAE, सऊदी अरब, कजाकिस्तान, अल्जीरिया, वेनेजुएला में भी भारत से सस्ता पेट्रोल बिकता है।

भारत से महंगा पेट्रोल बेचने वाले देश

फ्रांस में पेट्रोल का दाम 1.939 डॉलर है। इटली में 1.963 डॉलर, जर्मनी में 1.886 डॉलर, फिनलैंड में 1.845 डॉलर, ब्रिटेन में 1.778 डॉलर, स्पेन में 1.678 डॉलर, चेक गणराज्य में 1.586 डॉलर और यूक्रेन में 1.427 डॉलर प्रति लीटर बिकता है। इनके अलावा मैक्सिको, चिली, तुर्की, कनाडा में पेट्रोल भारत से भी महंगा है।

---विज्ञापन---

 

दुनिया में सबसे महंगे पेट्रोल वाले देश

दुनिया में पेट्रोल का औसत दाम 1.29 डॉलर (107.10 रुपये प्रति लीटर) है। वहीं दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में 3.096 डॉलर (257.03 रुपये) प्रति लीटर बिकता है। इसके बाद मोनैको में पेट्रोल का दाम 2.308 डॉलर, डेनमार्क में 2.146 डॉलर, नॉर्वे में 2.146 डॉलर, नीदरलैंड्स में 2.079 डॉलर और स्विट्जरलैंड में 2.065 डॉलर प्रति लीटर है।

---विज्ञापन---

​दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देश

दिल्ली में जितने रुपये में एक लीटर पेट्रोल बिकता है, उतने रुपये में ईरान में 40 लीटर की पेट्रोल की टंकी लोग भरवाते हैं। जी हां, ईरान में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल बिकता है। यहां पेट्रोल का दाम 0.029 डॉलर (2.41 रुपये) प्रति लीटर है। लीबिया में 0.031 डॉलर (2.57 रुपये) प्रति लीटर पेट्रोल बिकता है। वेनेजुएला में 0.035 डॉलर (2.91 रुपये) प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है।

First published on: Feb 09, 2024 06:02 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola