Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में क‍ितना महंगा हो गया पेट्रोल का भाव, चेक करें यहां

पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त मिडिल ईस्ट पर टिकी हैं. सप्लाई रुकने के डर से ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) ने $114 प्रति बैरल का आंकड़ा छू लिया है. क्‍या इसका असर भारत में पेट्रोल डीजल के दाम पर भी हुआ है? आइये जानते हैं

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 10, 2026 09:11
आज पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: दुनियाभर के ऊर्जा बाजारों में इस वक्त एक महा-तूफान आया हुआ है. मिडिल ईस्ट (West Asia) में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतें 2022 के बाद पहली बार $114 प्रति बैरल के पार चली गई हैं. दुनिया सहमी हुई है कि क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से जेब जलाएंगे? लेकिन भारतीय वाहन चालकों के लिए आज 10 मार्च 2026 की सुबह एक राहत भरी मुस्कान लेकर आई है. ग्लोबल मार्केट के इस उबाल के बावजूद भारत में तेल की कीमतें पूरी तरह शांत बनी हुई हैं.

हालांक‍ि दिल्ली को छोड़कर लगभग सभी महानगरों जैसे क‍ि मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में पेट्रोल अभी भी 100 रुपये के पार बना हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह है कि डीजल हर जगह 100 रुपये के नीचे ही टिका हुआ है.

---विज्ञापन---

Noida-Greater Noida Property Rate: नोएडा, ग्रेटर नोएडा में क्‍या बढ़ने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम? जानें

आज पेट्रोल डीजल के ताजा रेट्स

आखिर दाम बढ़ क्यों नहीं रहे?
आप सोच रहे होंगे कि जब कच्चा तेल इतना महंगा है, तो भारत में कीमतें स्थिर कैसे हैं? इसके 3 बड़े कारण हो सकते हैं:

---विज्ञापन---

सरकारी रणनीति: सरकार फिलहाल तेल कंपनियों के माध्यम से कीमतों को नियंत्रित रख रही है ताकि आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार न पड़े.

सप्लाई चेन का भरोसा: भारत ने हाल ही में अपने तेल आयात के रास्तों को बदला है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम की है, जिससे सप्लाई को लेकर फिलहाल कोई पैनिक नहीं है.

स्थिरता का वादा: सरकारी सूत्रों ने हाल ही में आश्वस्त किया था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल नहीं बढ़ाई जाएंगी, और आज के रेट्स उसी भरोसे की पुष्टि करते हैं.

आगे क्या होगा?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और लंबा खिंचता है, तो तेल कंपनियों के लिए लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखना एक बड़ी चुनौती होगी. फिलहाल के लिए, आप राहत की सांस ले सकते हैं और बिना किसी डर के अपनी गाड़ी की टंकी फुल करा सकते हैं.

First published on: Mar 10, 2026 09:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.