Train Cancelled: कानपुर लखनऊ रूट के यात्री ध्यान दें, शताब्दी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट; 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

उत्तर प्रदेश के कानपुर और उन्नाव के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। गंगा नदी पर बने रेल पुल की मजबूती बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे 2 अप्रैल 2026 से बड़ा मरम्मत कार्य शुरू करने जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक के कारण अगले 40 दिनों तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई के रूट बदल दिए गए हैं।

train cancelled
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बने पुल को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए मरम्मत कार्य का फैसला लिया है। यह कार्य 2 अप्रैल से शुरू होकर अगले 40 दिनों तक चलेगा। इस दौरान लखनऊ-कानपुर रेल खंड पर चलने वाली मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

Bank Holiday Alert : आज बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Advertisment

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द (Cancelled Trains):

मरम्मत कार्य के दौरान नीचे दी गई ट्रेनें अपने निर्धारित समय और रूट पर नहीं चलेंगी:

झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU: (ट्रेन नंबर 64701/64702)

कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर: (ट्रेन नंबर 54153/54154)

विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर: (ट्रेन नंबर 54101/54102)

सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर: (ट्रेन नंबर 54325/54326)

विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ MEMU: (ट्रेन नंबर 64212/64203/64214)

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया रास्ता (Diverted Trains):
लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को कानपुर-उन्नाव के बजाय दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा, जिससे उनके समय में बदलाव हो सकता है:

विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस: नई दिल्ली-लखनऊ (12004)

क्लोन स्पेशल: बरौनी-नई दिल्ली (02563) और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली (02423)

विज्ञापन

गोरखपुर एक्सप्रेस: पनवेल-गोरखपुर (15065), ओखा-गोरखपुर (15045) और यशवंतपुर-गोरखपुर (12591)

अन्य: कोटा-पटना एक्सप्रेस (13237), LTT-प्रतापगढ़ (12143) और भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट (12183)

विज्ञापन

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
चूंकि यह ब्लॉक 40 दिनों का है, इसलिए दैनिक यात्रियों (Daily Commuters) को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। रेलवे ने अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ