हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीता अंबानी ने विश्‍व कप जीत को सराहा, कहा- बेटियों ने रचा इतिहास तो गर्व से ऊंचा हो गया हिंदुस्‍तान का सिर

पहला मह‍िला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ल‍िए नीता अंबानी ने कहा क‍ि हमारी लड़कियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. नीता अंबानी मैच के दौरान स्‍टेड‍ियम में उपस्‍थ‍ित रहीं और उनका उत्‍साहवर्धन कर रहीं थीं.

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों से जीत हासिल करके अपना पहला आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी, जो इस ऐतिहासिक क्षण में उपस्थित थीं, ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि टीम के प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

नीता अंबानी ने कहा क‍ि आधी रात को हमारी लड़कियों ने पहली बार आईसीसी विश्व चैंपियनशिप जीत ली है. मुझे लगता है कि आपने जिस साहस, दृढ़ विश्वास और आत्मविश्वास के साथ खेला है, उससे पूरा देश गर्व से भर गया है.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा क‍ि हम सभी को आप पर बहुत गर्व है और मैं आपको धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद और जय हिंद कहना चाहती हूं.

दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, दोनों ने पहली पारी में अर्धशतक जड़े और बाद में दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डालने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

बारिश के कारण हुई लंबी देरी के बाद, दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग की और 106 रनों की साझेदारी की. मंधाना 45 रन बनाकर क्लो ट्रायोन की गेंद पर सिनालो जाफ्टा के हाथों लपकी गईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने मंधाना की जगह ली और कुछ रन जोड़े.

भारत के लिए वर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए, लेकिन अयाबोंगा खाका की गेंद पर सुने लुस के हाथों लपके गए. खाका ने रोड्रिग्स को भी आउट किया, जो केवल 24 रन ही बना सकीं.

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने नॉनकुलुलेको म्लाबा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 29 गेंदों में 20 रन बनाए. अमनजोत कौर 12 रन बनाकर नादिन डी क्लार्क के हाथों लपकी गईं, जिन्होंने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola