हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Muhurat Trading Timings 2026: दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें 8 नवंबर का समय और छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Muhurat Trading Timings 8 November 2026: दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. 10 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा. मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा टाइमटेबल और हॉलिडे लिस्ट पढ़ें.

विज्ञापन
8 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा लेक‍िन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी . (फोटो - एआई)

शेयर बाजार (Stock Market) के निवेशकों के लिए दिवाली का त्योहार हमेशा से बेहद खास रहता है. हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के शुभ अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ (Muhurat Trading) का आयोजन किया जाएगा. इस बार दिवाली रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है. रविवार को भले ही सामान्य वीकली ऑफ रहता है, लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए कल घरेलू शेयर बाजार विशेष रूप से 1 घंटे के लिए खुलेगा. इसके अलावा ध्यान देने वाली बात यह भी है कि शेयर बाजार में दिवाली की मुख्य छुट्टी मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को रहेगी, जिस दिन बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में कोई कारोबार नहीं होगा.

क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?

भारतीय शेयर बाजार में दिवाली के दिन एक नए संवत (हिंदू नव वर्ष) की शुरुआत पर विशेष एक घंटे का ट्रेडिंग सेशन रखा जाता है. इसे ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं. माना जाता है कि इस शुभ मुहूर्त में निवेश करने से पूरे साल धन-समृद्धि और सफलता मिलती है. बीएसई (BSE) में यह परंपरा 1957 से और एनएसई (NSE) में 1992 से चली आ रही है.

8 नवंबर को क्या रहेगी मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग?
कल रविवार, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा टाइमटेबल इस प्रकार रहेगा:

विज्ञापन

ब्लॉक डील विंडो: दोपहर 1:45 से 2:00 बजे तक.

प्री-ओपनिंग सेशन (Pre-Open Session): दोपहर 2:05 से 2:10 बजे तक.

विज्ञापन

ऑर्डर मैचिंग और लिमिट ऑर्डर टाइम: दोपहर 2:10 से 2:15 बजे तक (इसके बाद 2:20 तक बफर टाइम रहेगा).

मुख्य मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन (Stock & MCX): दोपहर 2:20 बजे से शाम 3:30 बजे तक बाजार में नियमित ट्रेडिंग होगी.

विज्ञापन

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX): एमसीएक्स पर भी स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

साल 2026 में शेयर बाजार की बची हुई छुट्टियां
साल 2026 में शेयर बाजार में कुल 16 छुट्टियां तय की गई थीं, जिनमें से 13 छुट्टियां बीत चुकी हैं. अब साल के अंत तक केवल 3 छुट्टियां बाकी हैं:

विज्ञापन
  • 10 नवंबर 2026 (मंगलवार): दिवाली / बलिप्रतिपदा की मुख्य छुट्टी (बाजार पूरी तरह बंद रहेगा).
  • 24 नवंबर 2026 (मंगलवार): गुरु नानक जयंती / प्रकाश पर्व के अवसर पर अवकाश.
  • 25 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): क्रिसमस (Christmas) के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा.

अगर आप भी इस दिवाली अपने पोर्टफोलियो में नई शुरुआत करना चाहते हैं या किसी शुभ शेयर में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 बजे का समय याद रखें. ध्यान रहे कि मंगलवार 10 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा, इसलिए अपने सभी सौदे समय रहते प्लान करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola