LPG Gas Cylinder: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि उज्जवला योजना के तहत आने वाले गरीब परिवारों को राजस्थान में 1 अप्रैल से 500 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से 12 एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। गहलोत ने चल रही है ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतर एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में यह घोषणा की।
केंद्र सरकार पर हमला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं अगले महीने बजट की तैयारी कर रहा हूं…. अभी मैं एक ही बात कहना चाहता हूं। उज्ज्वला योजना के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को एलपीजी कनेक्शन तो दे दिया, लेकिन सिलेंडर खाली पड़े हैं, दाम 400 रुपये से बढ़कर 1,040 रुपये हो गए हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं इस अवसर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जो लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और उज्ज्वला योजना के दायरे में हैं, उनकी श्रेणी का एक अध्ययन किया जाएगा और 1 अप्रैल से उन्हें 500 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से 12 सिलेंडर दिए जाएंगे।’
और पढ़िए – Old Pension: बड़ी खबर! इस राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट
महंगाई का असर कम करने को उठाएंगे कदम
गहलोत ने कहा कि लोगों पर महंगाई का असर कम करने के लिए उनकी सरकार एक के बाद एक कदम उठाएगी। अपनी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों को हर महीने 1,000 रुपये की राशि दिए जाने के कारण, उनमें से 46 लाख अपनी बिजली खपत के लिए कुछ भी भुगतान नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘जहां तक सामाजिक सुरक्षा का सवाल है, हम एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे हैं। हमने कोरोना वायरस महामारी के दौरान बहुत अच्छा काम किया और यहां तक कि WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने भी इसकी प्रशंसा की।’ गहलोत ने रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी बात की।
बता दें कि राजस्थान में अगले साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
6 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
8 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
8 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
9 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
10 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
12 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines