हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kedarnath Ropeway Project: 9 घंटे की यात्रा अब 36 मिनट में होगी पूरी, केदारनाथ में अडाणी ग्रुप बना रहा 13 KM लंबा रोपवे

केदारनाथ में मुश्‍क‍िल चढ़ाई अब आसान होने वाली है. क्‍योंक‍ि अडाणी ग्रुप यहां रोपवे तैयार कर रहा है. इस प्रोजेक्‍ट में अडाणी समूह करीब 4081 करोड़ का खर्च करेगा. ये 13 KM लंबा रोपवे होगा, जो 9 घंटे की यात्रा को 36 मिनट में पूरी कर देगा.

विज्ञापन

Kedarnath Dham News: अगर आप केदारनाथ धाम के दर्शन के अभ‍िलाषी हैं तो आपकी कामना जल्‍द ही पूरी होने वाली है और वो भी कम समय में. दरअसल, अडाणी समूह केदारनाथ धाम में एक रोपवे प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू करने जा रहा है, ज‍िसके बाद 9 घंटे में पूरी होने वाली 13 क‍िलोमीटर की केदारनाथ यात्रा 36 म‍िनट में ही पूरी हो जाएगी.

अडाणी ग्रुप को म‍िला लेटर ऑफ अवॉर्ड

अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसे उत्तराखंड में सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच रोपवे बनाने के लिए नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) म‍िल गया है. इस प्रोजेक्‍ट को AEL का सड़क, मेट्रो, रेल और जल (RMRW) डिविजन संचालित करेगा.

विज्ञापन

घट जाएगा यात्रा का समय

प्रोजेक्ट में 4,081 करोड़ रुपये का खर्च होने वाला है. कंपनी की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में ये बताया गया है क‍ि केदारनाथ में बनने जा रहा ये रोपवे 12.9 किलोमीटर लंबा होगा. इस रोपवे के बनने के बाद भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण तीर्थयात्राओं में से एक केदारनाथ की यात्रा आसान हो जाएगी. फ‍िलहाल इस यात्रा में करीब 9 घंटे लगते हैं, जो रोपवे के तैयार हो जाने के बाद घट कर 36 म‍िनट रह जाएगा.

विज्ञापन

एक घंटे में 1800 यात्री पहुंचाएगा

आपको बता दें क‍ि केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्‍ट को पूरा होने में करीब 6 साल का वक्‍त लगेगा और जब रोपवे तैयार हो जाएगा तो यह एक घंटे में एक तरफ से 1800 लोगों को ले जा सकेगा.

विज्ञापन

पर्वतमाला प्रोग्राम के तहत हो रहा काम

हर साल लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु कठिन यात्रा करके केदारनाथ मंदिर पहुंचते हैं. ऐसे में इस रोपवे के तैयार होने से उनकी यात्रा आसान हो जाएगी. बता दें क‍ि यह प्रोजेक्‍ट भारत सरकार के नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘पर्वतमाला’ का ह‍िस्‍सा है. इसे एनएचएलएमएल के साथ रेवेन्‍यू शेयरिंग के आधार पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola