Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Jobseekar’s Epic Plea To Arva Health Company CEO : पुरानी फिल्मों में हमने अक्सर देखा है कि लड़की के पिता हीरो से कहते हैं कि तुम्हें जब तक नौकरी नहीं मिल जाती, मेरी बेटी से शादी के बारे में सोचना तक नहीं। इस डायलॉग के बाद दो प्यार करने वाले लोगों के बीच में कुछ दूरी आ जाती है। हीरो नौकरी की तलाश शुरू कर देता है। ऐसा ही कुछ मामला रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में भी सामने आया है। एक उम्मीदवार ने जॉब एप्लीकेशन के एक जवाब में कंपनी से नौकरी देने की गुहार लगाई है ताकि उसकी शादी उसके बचपन के प्यार के साथ हो सके। कंपनी की CEO ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Arva Health नाम की एक कंपनी ने भर्ती के लिए विज्ञापन दिया था। कंपनी को अपने स्टार्टअप के लिए एक इंजीनियर की जरूरत थी। काफी लोगों की एप्लिकेशन आईं। कंपनी की फाउंडर और CEO दीपाली बजाज को भी उम्मीद नहीं होगी कि एप्लीकेशन में किसी का ऐसा भी जवाब आएगा जो अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताएगा। एक उम्मीदवार ने एप्लीकेशन में कुछ ऐसा लिखा जो काफी हैरान कर देने वाला था। दीपाली ने उम्मीदवार की इन बातों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भी शेयर किया है। Arva Health हेल्थकेयर से जुड़ा स्टार्टअप है। यह घर पर महिलाओं की फर्टिलिटी टेस्ट की सुविधा देती है।

शादी के लिए जॉब जरूरी।
कंपनी ने जॉब के लिए कैंडिडेट्स से जो फॉर्म भरवाया, उसमें एक कॉलम था कि आप इस जॉब के लिए क्यों फिट हैं? कैंडिडेट्स को इसका जवाब देना था। एक कैंडिडेट ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि मेरे पास वह यूनिक क्षमता है जो इस पोस्ट के लिए जरूरी है और इसे मैं पूरा करता हूं। अगर मुझे यह जॉब नहीं मिली तो मेरी बचपन के प्यार के साथ शादी कभी नहीं हो पाएगी। लड़की के पिता ने कहा है कि मैं उससे तभी शादी कर पाऊंगा जब मेरी पास नौकरी होगी।’ हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस शख्स का सिलेक्शन हो पाया या नहीं।
hiring can be fun too 🥲 pic.twitter.com/6RnKnOWhIM
— Dipalie (@dipalie_) June 13, 2024
उम्मीदवार के इस जवाब पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उसे नौकरी पर रख लीजिए क्योंकि गरीब की दुआ लगेगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- जॉब दे दो। किसी को तो उसका प्यार मिलेगा। एक और अन्य यूजर ने लिखा है- अगर इसे नौकरी मिल जाती है तो मैं भी इस तरीके का इस्तेमाल करूंगा। वहीं काफी यूजर्स ने उसे ईमानदार बताया है क्योंकि उसने अपने दिल की बात सामने रखी है। यूजर्स का कहना है कि उसे नौकरी दे दी जाए।
यह भी पढ़ें : Paytm छंटनी को लेकर चर्चा में, कंपनी ने जबरदस्ती लिया इस्तीफा, निकाले कर्मचारी ने सुनाई दास्तां
यह भी पढ़ें : Apple ने दी महिला कर्मचारियों को कम सैलरी, दो एम्प्लॉई ने किया केस
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।