Jobs Lost in 2024: कल यानी रविवार से साल का आखिरी महीना शुरू हो गया है। 2024 कुछ लोगों के लिए कमाल का साल साबित हुआ, तो कई लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल करोड़ों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी। खासकर टेक कंपनियों में छंटनी देखने को मिली। टेस्ला से लेकर इंटेल, सिस्को और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई बड़ी कंपनियों ने 149,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।
इंटेल ने की सबसे ज्यादा छंटनी
इस साल इंटेल को काफी घाटा सहना पड़ा। ऐसे में इंटेल ने 2025 तक कंपनी की लागत 10 प्रतिशत तक कम करने का ऐलान कर दिया था। इसी कड़ी में कंपनी ने 15,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। यह आंकड़े इंटेल के कुल कर्मचारियों का 15 फीसदी था। यही नहीं इंटेल ने रिसर्च एंड डेवेलपमेंट समेत मार्केटिंग का भी बजट कम कर दिया।
यह भी पढ़ें- कब और किस दिन होगी आपकी मौत? AI की ‘डेथ क्लॉक’ से 125,000 लोगों ने पूछा सवाल
टेस्ला ने 20,000 कर्मचारियों को निकाला
मशहूर बिजनेस टाइकून एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भी 2 बार में 20,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी। टेस्ला ने पहली बार 14,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया और दूसरी बार 6,000 के आसपास कर्मचारियों को काम से निकाल दिया। टेस्ला से निकाले जाने वाले कर्मचारियों में सीनियर एग्जीक्यूटिव रैंक के लोग भी शामिल थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला ने इस साल 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी।
माइक्रोसॉफ्ट ने भी की छंटनी
माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने गेमिंग डिविजन के 8 प्रतिशत कर्मचारियों को काम से निकाल दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने पहले 1,900 छंटनियां की और सितंबर में 650 लोगों की भी नौकरी छीन ली। इसके अलावा सिस्को ने भी AI पर निर्भरता बढ़ाते हुए 10,000 कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया। वहीं बेल नामक कंपनी ने 10 मिनट की वीडियो कॉल करके 5,000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाल दिया था।
| कंपनी |
छंटनी |
| Tesla |
20,000 |
| Cisco |
10,000 |
| SAP |
8,000 |
| Uber |
6,500 |
| Dell |
6,000 |
| Bell |
5,000 |
| Xerox |
3,000 |
| Microsoft |
2,500 |
| Paypal |
2,500 |
| Byju's |
2,500 |
| Ola Electri |
500 |
| LinkedIn |
202 |
| AMD |
1,000 |
| AlphaSense |
150 |
यह भी पढ़ें- Bima Sakhi Yojna क्या? मिलेंगे 7 हजार रुपए महीना, जल्द हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

| Byju’s |