ixigo IPO Listing : ऑनलाइन टिकट मुहैया कराने वाली कंपनी ixigo का IPO आज शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। यह 48.5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। लिस्ट होने के कुछ ही देर बाद यह करीब 50 फीसदी पार पहुंच गया। लिस्टिंग में ही इसने निवेशकों को दमदार रिटर्न दे दिया है। इसके एक शेयर की कीमत 93 रुपये थी। लिस्टिंग से ही इसने निवेशकों को मौज कर दी। सुबह 10 बजे यह NSE पर 50 फीसदी क्रॉस कर गया। यह करीब 53 फीसदी पर था और 142 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं BSE पर भी यह रिटर्न 50 फीसदी पार कर गया और यह 143 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सब्सक्रिप्शन में तोड़ दिया था रिकॉर्ड
ixigo का IPO 10 जून को खुला था और 12 जून को बंद हो गया था। इसके एक शेयर की कीमत 93 रुपये थी। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और 98 गुना सब्सक्राइब किया गया था। सब्सक्रिप्शन के मामले में इस IPO ने Paytm, Zomato, Nykaa जैसी कंपनी के IPO को पीछे छोड़ दिया था। यही कारण है कि मार्केट एक्सपर्ट इस IPO की दमदार लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे थे।
सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग
मंगलवार को शेयर मार्केट 3 बाद खुली। मार्केट ने खुलते ही रफ्तार पकड़ ली और नया रिकॉर्ड बना दिया। सेंसेक्स शुरुआती एक घंटे में ही 77 हजार के आंकड़े को पार गया। वहीं निफ्टी भी 23,500 अंक पार चला गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स में करीब 334 अंकों की बढ़त हुई और यह 77,327.13 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में करीब 100 अंकों की बढ़त हुई और यह 23,565.05 अंक पर पहुंच गया।
शेयर मार्केट ने बनाया रिकॉर्ड।
इन कंपनियों में निवेश का मौका
अगर आप ixigo के IPO में निवेश नहीं कर पाए हैं तो इस महीने और भी IPO लाइन में हैं। आप इनमें निवेश कर सकते हैं। इस महीने मेन बोर्ड के 3 IPO खुलेंगे जिनमें आप निवेश कर सकते हैं। ये इस प्रकार हैं:
1. DEE Development Engineers Limited
यह कंपनी ऑइल और गैस सेक्टर में पाइप से जुड़ा बिजनेस करती है। इस कंपनी का IPO कल यानी 19 जून को खुलेगा और 21 जून को बंद होगा। इस कंपनी के एक शेयर का प्राइज बैंड 193 रुपये से 203 रुपये है। इसकी लिस्टिंग 26 जून को होगी।
2. Akme Fintrade India Ltd
यह नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। यह छोटे कारोबारियों को व्हीकल और बिजनेस के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराती है। इस कंपनी का भी IPO कल यानी 19 जून को खुलेगा और 21 जून को बंद होगा। इस कंपनी के एक शेयर का प्राइज बैंड 114 रुपये से 120 रुपये है। इस कंपनी के शेयर की लिस्टिंग भी 26 जून को होगी।
3. Stanley Lifestyles Limited
यह कंपनी सुपर प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी फर्नीचर बनाती है और उन्हें बेचती है। इस कंपनी का IPO 21 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। इस कंपनी के एक शेयर का प्राइज बैंड 351 रुपये से 369 रुपये है। इस कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 28 जून को होगी।
यह भी पढ़ें : सरकार के एक फैसले से रॉकेट बने डिफेंस इंडस्ट्री के शेयर, निवेश का है प्लान तो मौका न गंवाए
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
3 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
4 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
5 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
6 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
11 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
12 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
12 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines