Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Railway New Rule: रेलवे ने क‍िए न‍ियमों में बदलाव; अब गलती से भी नहीं छूटेगा स्‍टेशन

अगर आप भारतीय रेलवे में अक्‍सर यात्रा करते हैं तो रेलवे का ये नया न‍ियम आपको जरूर पसंद आएगा. रेल यात्र‍ियों को बेहतर सुव‍िधा देने के ल‍िए रेलवे ने महत्‍वपूर्ण बदलाव क‍िए हैं. आइये जानते हैं.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 17, 2026 16:53
भारतीय रेलवे ने न‍ियमों में ये बदलाव क‍िए हैं.

ट्रेन में सफर के दौरान चैन की नींद सोना कई बार र‍िस्‍की हो जाता है. क्‍योंक‍ि नींद के चक्‍कर में कई बार स्‍टेशन छूट जाता है. लेक‍िन अब नहीं होगा ऐसा. क्‍योंक‍ि रेलवे ने नई तेकनीक पेश की है. IRCTC की इस शानदार तकनीक का नाम है Destination Alert Service. अक्सर लंबी दूरी की यात्रा में यात्री इस चिंता में रहते हैं कि उनका डेस्टिनेशन स्टेशन (गंतव्य स्टेशन) कहीं रात के अंधेरे में निकल न जाए. यात्रियों की इसी समस्या का समाधान है IRCTC की ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ (Destination Alert) और वेक-अप अलार्म (Wake-up Alarm) सर्विस.

DA Hike Alert: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की चांदी! क्या 60% होगा महंगाई भत्ता? 8वें वेतन आयोग पर भी आया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा

इस सर्विस की सबसे खास बात इसकी सटीक टाइमिंग है. जैसे ही आपकी ट्रेन आपके डेस्टिनेशन स्टेशन से ठीक 20 मिनट पहले की दूरी पर होगी, आपके मोबाइल पर वेक-अप अलार्म बजने लगेगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए वरदान है जो रात में अकेले सफर करते हैं या जिनकी गहरी नींद के कारण स्टेशन छूटने का खतरा रहता है.

खुशखबरी! द‍िल्‍ली में जन्‍मी बेट‍ियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये; जानें कैसे उठाएं फायदा

---विज्ञापन---

यह सर्विस कैसे काम करती है?
यह फीचर इंटरनेट पर आधारित नहीं है, बल्कि IVR (Interactive Voice Response) तकनीक का उपयोग करता है. यानी अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं भी है, तब भी यह काम करेगा.

दिल्ली-NCR में सस्‍ते हो गए फ्लैट! जानें आपके एर‍िया में क‍ितना कम हो गया रेट

अलार्म सेट करने का आसान तरीका:
अपने मोबाइल के डायल पैड से 139 नंबर पर कॉल करें.
भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) का चुनाव करें.
मेनू में से 7 नंबर का विकल्प चुनें (जो ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ के लिए है).
अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें.
इसके बाद 1 दबाकर अलार्म की पुष्टि करें.

Bank Holidays Alert: सावधान! 18 से 20 फरवरी तक लगातार बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें अपने शहर की लिस्ट

सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके पास एक कंफर्मेशन SMS आएगा. अब आप बेफिक्र होकर सो सकते हैं, क्योंकि स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपका फोन आपको जगा देगा.

सर्विस के फायदे और चार्ज:
चिंतामुक्त सफर:
आपको बार-बार खिड़की से बाहर झांकने या गूगल मैप्स चेक करने की जरूरत नहीं.

बैटरी की बचत: अलार्म सेट करने के बाद आपको डेटा ऑन रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

मामूली शुल्क: इस सर्विस के लिए रेलवे एक छोटा सा चार्ज (अमूमन 3 रुपये से 10 रुपये के बीच) लेता है, जो आपके मोबाइल बैलेंस से कटता है.

First published on: Feb 17, 2026 04:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.