क्रिकेट के सबसे बड़े महामुकाबले, यानी भारत बनाम पाकिस्तान के रोमांच ने कोलंबो के आसमान में हवाई सफर को बेहद महंगा कर दिया है. 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब उमड़ने वाला है. नतीजा यह है कि मैच से ठीक पहले दिल्ली से कोलंबो के हवाई किराए में जबरदस्त उछाल आया है.
हवाई किराए में भारी उछाल
अगर आप मैच देखने के लिए शनिवार या रविवार (मैच वाले दिन) कोलंबो जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब काफी ढीली करनी होगी. मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से कोलंबो की सीधी फ्लाइट का एक तरफ का किराया 1 लाख रुपये के पार जा चुका है. शनिवार को एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 90,031 से 109,340 रुपये के बीच था.
श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 145,220 रुपये था. रविवार को, मैच के दिन, एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 109,340 रुपये और श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 65,915 रुपये था. श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया कम है क्योंकि जब तक फ्लाइट कोलंबो पहुंचेगी और यात्री एयरपोर्ट से निकलेंगे, तब तक मैच खत्म हो चुका होगा.
मंगलवार सुबह 11 बजे जब किराए की जांच की गई, तो कीमतों में अप्रत्याशित बढ़त देखी गई. सामान्य दिनों के मुकाबले यह किराया कई गुना ज्यादा है.
बता दें कि दिल्ली से कोलंबो पहुंचने में औसतन 4 घंटे का समय लगता है. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. क्रिकेट के इस जुनून की वजह से न केवल उड़ानें बल्कि कोलंबो के होटलों की बुकिंग भी लगभग फुल हो चुकी है. अगर आप जाने का मन बना रहे हैं, तो कनेक्टिंग फ्लाइट्स (वाया चेन्नई या दुबई) एक सस्ता विकल्प हो सकती हैं.