हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिडिल ईस्ट से भारत आएंगी आज 50 स्पेशल फ्लाइट्स, सरकार का सख्‍त आदेश- नहीं बढ़ेंगे टिकट के दाम

जंग के मैदान से अपनों को घर लाने की छटपटाहट क्या होती है, यह भारत से बेहतर कोई नहीं जानता. मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है. आज 9 मार्च 2026 का दिन उन हजारों परिवारों के लिए राहत भरा है जिनके अपने खाड़ी देशों में फंसे हैं. यहां जानिए सरकार की इस एयरलिफ्ट रणनीति और टिकटों के दाम पर आई बड़ी खबर

विज्ञापन
रूट लंबा होने के बावजूद फ्लाइट की ट‍िकट महंगी नहीं होंगी.

मिडिल ईस्ट में आसमान से बरसती आग और बंद होते एयरस्पेस के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने घोषणा की है कि आज 9 मार्च को भारतीय एयरलाइंस जैसे क‍ि Air India, IndiGo, SpiceJet और Akasa Air खाड़ी देशों से लगभग 50 विशेष उड़ानें संचालित करेंगी.

दुबई, अबू धाबी, मस्कट, जेद्दा और दोहा जैसे प्रमुख हब से आज दिन भर में 50 से ज्यादा फ्लाइट्स भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुंचेंगी. बता दें क‍ि युद्ध क्षेत्र और प्रतिबंधित एयरस्पेस से बचने के लिए विमान लंबे लेकिन सुरक्षित दक्षिणी रास्तों का उपयोग कर रहे हैं. केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के हवाई अड्डों पर विशेष हेल्प-डेस्क बनाए गए हैं ताकि घर लौटने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा और काउंसलिंग में मदद मिल सके.

ईरान युद्ध‍: दुबई के लिए 80% महंगा हुआ हवाई टिकट, यूरोप जाना भी हुआ बजट से बाहर

विज्ञापन

टिकटों के दाम पर सरकार का हंटर

सोशल मीडिया पर उड़ रही उन अफवाहों पर सरकार ने विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि युद्ध के कारण टिकटों के दाम 3-4 गुना बढ़ जाएंगे. मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वे टिकट की कीमतों पर पल-पल नजर रख रहे हैं. एयरलाइंस को निर्देश दिए गए हैं कि इस संकट की घड़ी में यात्रियों से सामान्य से अधिक किराया न वसूला जाए. सरकार का कहना है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सुरक्षित घर वापसी में पैसे बाधा न बनें.

अब तक का रिपोर्ट कार्ड
28 फरवरी से अब तक लगभग 52360 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है. अब तक 280 से ज्यादा रिलीफ फ्लाइट्स (184 भारतीय एयरलाइंस द्वारा और बाकी चार्टर्ड) संचालित की गई हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्ध और नहीं भड़का, तो अगले 5-7 दिनों में फंसे हुए सभी भारतीयों को वापस ले आया जाएगा. बता दें क‍ि इससे पहले भी यूक्रेन और सूडान में संकट के वक्‍त भारत सरकार अपने नागर‍िकों को सुरक्ष‍ित देश लाई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola