How to order PVC Aadhaar card from mAadhaar App: आज आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेज बन गया है लेकिन अगर आपका Aadhaar Card खो गया या फट गया है तो अब चिंता न करें। आप mAadhaar मोबाइल एप्लीकेशन का यूज करके भी सिर्फ 50 रुपये में नया PVC Card आर्डर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसके बाद मामूली सी फीस देकर आधार कार्ड री-प्रिंट होकर आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
mAadhaar ऐप से PVC Aadhaar कार्ड कैसे आर्डर करें?
mAadhaar ऐप करें डाउनलोड
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में “mAadhaar” मोबाइल एप्लिकेशन को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
mAadhaar ऐप ओपन करें
- ऐप को इंस्टॉल करने के बाद, ओपन करें।
लॉग इन या साइन अप करें
- अगर आपने पहले से आधार अकाउंट बनाया हुआ है, तो अपने क्रेडेंशियल्स का यूज करके फिर से लॉगिन करें। अगर नहीं, तो साइन अप ऑप्शन का यूज करें और एक नया अकाउंट बनाएं।
ये भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 4 को इस तरह खरीदें सस्ते में
आधार कार्ड लिंक करें
- ऐप में लॉगिन करने के बाद, अपना आधार कार्ड डिटेल एंटर करें और वेरीफाई करें।
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करें
- इसके बाद आधार कार्ड डिटेल्स वेरीफाई होने के बाद, ऐप में “आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करें” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
शिपिंग एड्रेस डालें
- अब, आपको अपना शिपिंग एड्रेस एंटर करना होगा, जहां आपको पीवीसी आधार कार्ड रिसीव करना है।
पेमेंट करें
- इसके बाद पीवीसी आधार कार्ड के लिए भुगतान करें। भुगतान करने के लिए आप UPI का यूज कर सकते हैं।
कंफर्म करें
- पेमेंट होने के बाद, आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज या ईमेल मिलेगा, जिसमें आपके ऑर्डर का डिटेल दिया जाएगा।
डिलिवरी का इंतजार करें
- अब नया आधार पीवीसी कार्ड आपके एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।
दिखेगा ATM कार्ड जैसा
क्या आप जानते हैं ये नया PVC Aadhaar कार्ड न तो गलेगा और न ही फटेगा। जी हां, ATM कि तरह दिखने वाला ये कार्ड लंबा चलेगा। खास बात यह है कि ये सिर्फ आपको 50 रुपये में मिल जाएगा। इसे आप आसानी से अपने वॉलेट में भी कैरी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
2 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
2 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
3 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
4 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
5 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
8 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
9 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
9 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines