File ITR Online Easily Step By Step: देशभर में इनकम टैक्स को लेकर लोग जागरूक हैं।। जिनकी भी टोटल कमाई ढाई लाख से ऊपर होती है, उन्हें ITR भरना होता है। नया वित्त वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है। अब ITR फाइल करना शुरू करना होगा। यह भरने की तारीख 1 अप्रैल 2024 से लाइव हो गई है। ऐसे में, जानें इनकम टैक्स रिटर्न भरने का सबसे आसान तरीका।
इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपके मोबाइल फोन या लैपटॉप से ही यह काम चुटकियों में हो जाएगा।
इनकम टैक्स रिटर्न भरने का तरीका क्या है? (How do I file my ITR by myself?)
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
- अगर पहली बार आईटीआर (How to file ITR for first time) भर रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आईडी बनी हुई है, तो आपको लॉग-इन करना होगा।
- वेबसाइट पर लॉग-इन करने के बाद e-file टैब में से File Income Tax Return के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जिस असेसमेंट ईयर के लिए ITR फाइल करना है उसे सिलेक्ट करें और Continue पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- नीचे दिए गए Online मोड पर टैप करें।
- आपको दिए ऑप्शंस में हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), या किसी अन्य तौर पर अपना आईटीआर भरना चाहते हैं उसे चुनें।
- Individual पर क्लिक करें।
- Filling Type में जाकर 139(1)- Original Return पर क्लिक करने के बाद अपनी कैटेगरी के हिसाब से आईटीआर फॉर्म सिलेक्ट करें।
- फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा, जिसके बाद अपना आईटीआर फाइल करने का कारण बताएं।
- बैंक की डिटेल्स भरें और अगर डिटेल्स पहले ही भरी हुई हैं तो प्री- वैलिडेट करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इसमें आपकी डिटेल्स होंगी, जिन्हें चेक कर लें।
- बाद में, उसे वैलिडेट करना होगा।
- आप आधार कार्ड ओटीपी या फिर इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड के जरिए ई-फाइलिंग का साइन्ड प्रिंट आउट बैंगलोर भेजकर अपना आईटीआर वेरीफाई कर सकते हैं।
- रिटर्न फाइल होने के बाद ITR V की एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर मिल जाएगी।
- वेरिफिकेशन के बाद डिपार्टमेंट द्वारा प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। आपकी ईमेल आईडी और फोन नंबर पर इसका अपडेट मिल जाएगा।
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के क्या-क्या ऑप्शन हैं?
- टैक्स भरने वाले लोग ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए आईटीआर फाइल कर सकते हैं।
- टैक्सपेयर के पास JSON के जरिए ऑनलाइन टैक्स रिटर्न भरने का ऑप्शन भी होता है।
- JSON और एक्सेल यूटिलिटीज के जरिए ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटर्न भी भरा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Taxpayers सावधान! अप्रैल की इन तारीखों का रखें ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है भारी
संबंधित खबरें
Vijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 hr agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
2 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
10 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
15 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
16 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
17 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
17 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
18 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
21 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines