छात्र की 'कैप्चा' वाली गुहार, रेल मंत्री का ऑन द स्पॉट वार: 15 जुलाई तक बदल जाएगा IRCTC का चेहरा, अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में छात्रों को संबोध‍ित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। 15 जुलाई 2026 तक IRCTC की नई सुपरफास्ट वेबसाइट आ जाएगी। इसके बाद तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतें दूर होंगी।

ashwini vaishnaw (2)

रेलवे टिकट बुक करते समय बार-बार आने वाले टेढ़े-मेढ़े कैप्चा (Captcha) और अचानक लॉगआउट हो जाने की समस्या से परेशान होने वाले करोड़ों रेल यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। जल्द ही आईआरसीटीसी (IRCTC) की एक नई, सुपरफास्ट और हाईटेक वेबसाइट लॉन्च होने जा रही है। इस बड़े बदलाव की वजह बना जयपुर के एक कॉलेज के छात्र का वो तीखा सवाल, जिसे सुनकर खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम के बीच में ही अधिकारियों को फोन घुमा दिया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया है कि आगामी 15 जुलाई 2026 तक IRCTC की बिल्कुल नई वेबसाइट देश को समर्पित कर दी जाएगी।

विज्ञापन

“सर, प्लीज कैप्चा हटाओ…” और लग गया अधिकारियों को फोन

यह पूरा वाकया जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) का है, जहां रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव छात्रों से संवाद कर रहे थे। बातचीत के दौरान एक छात्र ने खड़े होकर अपनी और देश के करोड़ों यात्रियों की दुखती रग पर हाथ रख दिया। छात्र ने कहा— “सर, कृपया IRCTC पर आने वाली कैप्चा की समस्या का समाधान करें, इससे टिकट बुक करने में बहुत समय बर्बाद होता है।”

विज्ञापन

छात्र की बात सुनते ही रेल मंत्री ने बिना देर किए मंच से ही रेलवे विभाग के आला अधिकारी को कॉल मिलाया। उन्होंने फोन पर कहा क‍ि यहां सभी छात्रों की मांग है कि आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट होनी चाहिए। मंत्री ने अधिकारी से पूछा कि क्या अगले 30 दिनों में नई वेबसाइट तैयार हो सकती है? अधिकारी से हरी झंडी मिलते ही मंत्री ने 15 जुलाई की तारीख का ऐलान कर दिया, जिसे सुनते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

स्लो स्पीड, क्रैश और अनचाहे लॉगआउट से मिलेगा छुटकारा

ट्रेन टिकट, खासकर तत्काल टिकट बुक करने वाले यूजर्स लंबे समय से आईआरसीटीसी की तकनीकी कमियों से जूझ रहे हैं। नई वेबसाइट आने से इन सभी पुरानी दिक्कतों के दूर होने की उम्मीद है। सुबह 10 और 11 बजे तत्काल बुकिंग शुरू होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश या आउटेज (Outage) का शिकार हो जाती थी, जिससे अब निजात मिलेगी। सीट सिलेक्ट करने के बाद अचानक पैसे कट जाना लेकिन टिकट बुक न होना, अनचाहा लॉगआउट (Unwanted Logout), बार-बार एरर मैसेज आना और समय पर ओटीपी (OTP) न मिलने जैसी समस्याओं को फिक्स किया जाएगा।

विज्ञापन

वेबसाइट के धीमे होने का एक बड़ा कारण फर्जी एजेंट्स और बॉट्स सॉफ्टवेयर होते थे। हालांकि, सरकार ने पिछले साल ही सख्ती दिखाते हुए 2.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी को डीएक्टिवेट किया था, लेकिन नया ढांचा सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन

जयपुर के MNIT को मिली क्वांटम और AI लैब की बड़ी सौगात

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिर्फ रेलवे ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य और तकनीक से जुड़े कई और बड़े प्रोजेक्ट्स का भी तोहफा दिया। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से MNIT में एक एडवांस्ड क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम कम्युनिकेशंस लैब बनाई जाएगी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील ‘क्वांटम की डिस्ट्रिब्यूशन’ (QKD) और स्वदेशी हार्डवेयर पर रिसर्च करेगी।

छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हो, लेकिन भविष्य की अगली बड़ी लहर क्वांटम टेक्नोलॉजी की होगी। केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने संस्थान में एक मेकर्स लैब का उद्घाटन किया। साथ ही कॉलेज में एक नई AI लैब बनाने और छात्रों को Lam Research के विश्वप्रसिद्ध Semiverse प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ