छंटनी में सिर्फ भारतीय कर्मचारी ही क्यों? अमेरिकी कंपनी का बड़ा फैसला, CEO ने बताई नौकरी से निकालने की वजह

सीईओ की ओर से कर्मचारियों के साथ साझा किए गए और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक इंटरनल कम्युनिकेशन के मुताबिक, यह छंटनी कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं है.

Opendoor

टेक और आईटी सेक्टर में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अमेरिका की दिग्गज रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी ओपनडोर ने भारतीय टेक जगत को एक बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने सभी तरह के ऑपरेशन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है. ओपनडोर की इस ‘बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटेजी’ का सीधा असर भारत में काम कर रहे करीब 250 कर्मचारियों पर पड़ा है, जिन्हें एक झटके में नौकरी से निकाल दिया गया है. कंपनी के सीईओ काज नेजातियन ने इस बड़े फैसले की घोषणा करते हुए साफ किया कि कंपनी अपने ऑपरेशनल रोल्स को अमेरिका में मौजूद अपने ग्राहकों के करीब ट्रांसफर कर रही है.

विज्ञापन

कुछ महीनों से चल रही थी तैयारी

सीईओ की ओर से कर्मचारियों के साथ साझा किए गए और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक इंटरनल कम्युनिकेशन के मुताबिक, यह छंटनी कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं है. कंपनी पिछले कुछ महीनों से बैकएंड पर काम को वापस अमेरिका ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पर काम कर रही थी. अब लिया गया यह ताजा फैसला भारत-बेस्ड टीम और ऑपरेशंस को पूरी तरह से वाइंड-अप करने की दिशा में आखिरी कदम है.

विज्ञापन

छंटनी के पीछे क्या है असली वजह?

सीईओ नेजातियन ने इस फैसले के पीछे की वजह साफ करते हुए कहा कि ओपनडोर का पूरा बिजनेस और उसके तमाम ग्राहक संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं. ऐसे में उनकी जरूरतों को पूरा करने वाला बैक-एंड ऑपरेशनल काम भी उन ग्राहकों के करीब रहकर ही सबसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है.

विज्ञापन

साथ ही कंपनी ने स्वीकार किया कि पहले कई प्रोसेस और डेटा मैनेजमेंट में मैन्युअल वर्कफ्लो को संभालने के लिए भारत में एक बड़ी टीम तैयार की गई थी. लेकिन अब तकनीक में हुए भारी सुधार और अमेरिका में ही एआई-सक्षम टीमों की शुरुआत के बाद विदेशों में इन मैन्युअल कार्यों को बनाए रखने की जरूरत खत्म हो गई है.

विज्ञापन

भारतीय टीम की तारीफ

आमतौर पर कंपनियों में छंटनी होने पर एम्प्लॉइज के परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठते हैं, लेकिन ओपनडोर के सीईओ ने साफ किया कि इस छंटनी का भारत की टीम के काम या प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने भारतीय वर्कफोर्स के योगदान की जमकर तारीफ की और उन्हें बेहद टेलेंटेड प्रोफेशनल बताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ