---विज्ञापन---

बिजनेस
live

Gold Silver Rate Today LIVE: सोने चांदी का दाम हुआ सस्‍ता या महंगा? जानें Latest Update

आज 17 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के खरीदारों के लिए मिली-जुली खबरें आ रही हैं. कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में स्थिरता और मामूली रिकवरी की कोशिश देखी जा रही है.

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 17, 2026 07:44 IST
सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है

GOLD SILVER PRICES LIVE: सोमवार (16 फरवरी) को सोने और चांदी की कीमतों में जो क्रैश देखा गया था, उसके बाद आज मंगलवार को निवेशकों की नजरें बाजार की चाल पर टिकी हैं. कल रात सोना 998 रुपये टूटा और चांदी 310 रुपये ऊपर होकर बंद हुआ. MCX पर अप्रैल फ्यूचर वाला सोना 154897 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ और मार्च वायदा वाली चांदी की कीमत 240,201 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर बंद हुई.

आज सोने का भाव (Gold Rate Today)
17 फरवरी की सुबह दिल्ली और मुंबई के बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है:

---विज्ञापन---
  • 24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,55,120 प्रति 10 ग्राम (कल के मुकाबले ₹560 की रिकवरी).
  • 22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड): ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट (कम शुद्धता): ₹1,16,350 प्रति 10 ग्राम

आज चांदी का भाव (Silver Rate Today)
चांदी में कल की बड़ी गिरावट के बाद आज थोड़ी स्थिरता दिख रही है, लेकिन यह अभी भी 2.40 लाख रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के आसपास बनी हुई है.

---विज्ञापन---
07:44 (IST) 17 Feb 2026
Gold silver price live: गहनों की खरीदारी करते समय सावधानी रखें

ज्वेलरी की खरीदारी करते समय हमेशा Hallmark जरूर चेक करें और पक्का बिल मांगें. सोने चांदी के रेट्स में 3% GST और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं होते हैं . ज्‍वेलरर्स मेक‍िंग चार्ज और जीएसटी जोड़ने के बाद कीमत बताते हैं.

07:34 (IST) 17 Feb 2026
Gold silver price live: खरीदारों के लिए सलाह

अगर आप शादी के लिए गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह 'Buy on Dips' वाला समय है. कल की बड़ी गिरावट के बाद रेट्स अभी भी पिछले महीने के मुकाबले काफी आकर्षक हैं.

07:33 (IST) 17 Feb 2026
Gold silver price live: बाजार में क्या चल रहा है?

कल की भारी बिकवाली के बाद आज निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी (Bargain Hunting) लौटती दिख रही है. ग्लोबल मार्केट में डॉलर इंडेक्स थोड़ा नरम हुआ है, जिसका फायदा कीमती धातुओं को मिल रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट और वैश्विक आर्थिक आंकड़े स्पष्ट नहीं होते, तब तक बाजार में बड़ा उछाल आना मुश्किल है.

First published on: Feb 17, 2026 07:32 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.