Good News: 1 अप्रैल से बढ़ेगी आपकी इन-हैंड सैलरी! बदल रहे हैं टैक्स नियम; चेक करें

Income Tax Update: फरवरी 2026 में आए बजट और हाल ही में जारी किए गए ड्रॉफ्ट इनकम टैक्स रूल्स 2026 ने सैलरीड क्लास (Salaried Class) की मौज कर दी है. सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव और अलाउंस की लिमिट बढ़ाकर यह सुनिश्चित किया है कि आपकी टेक होम सैलरी (Take-home Salary) में इजाफा हो.

new income tax rule

1 अप्रैल से बदलने वाले हैं न‍ियम

New Income Tax Rule: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार के प्रस्तावित New Income Tax Act 2026 के तहत टैक्स का बोझ कम होने वाला है. इसका सीधा मतलब है कि हर महीने आपकी सैलरी से कटने वाला टीडीएस (TDS) कम होगा और आपके हाथ में आने वाला पैसा बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जो आपकी सैलरी बढ़ाने वाले हैं.

विज्ञापन

5 बड़े बदलाव, ज‍िससे बढ़ेगी टेक होम सैलरी

12 लाख रुपये तक की आय अब टैक्स फ्री (New Tax Regime)
नए टैक्स रिजीम (New Tax Regime) को चुनने वालों के लिए सरकार ने राहत का दायरा बढ़ा दिया है. धारा 87A के तहत मिलने वाले रिबेट को बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है. इससे ये होगा क‍ि अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना होगा. इससे मध्यम आय वर्ग के लोगों की सालाना 25000 से 50000 रुपये तक की बचत होगी.

विज्ञापन

HRA के नियमों में बड़ा बदलाव (पुराने टैक्स रिजीम के लिए)
पुराने टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) का इस्तेमाल करने वालों के लिए HRA (House Rent Allowance) के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है. अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के साथ-साथ बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी मेट्रो शहरों की श्रेणी में शामिल किया गया है. इन शहरों में रहने वाले कर्मचारी अब अपनी बेसिक सैलरी का 50% HRA क्लेम कर पाएंगे (जो पहले 40% था). इससे टैक्स योग्य आय काफी कम हो जाएगी.

विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल अलाउंस में बंपर उछाल
दशकों पुराने अलाउंस की लिमिट को आखिरकार महंगाई के हिसाब से बढ़ा दिया गया है. पहले मिलने वाले मात्र 100 रुपये प्रति माह को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह (पर बच्चा) करने का प्रस्ताव है. Hostel Allowance को 300 प्रति माह की सीमा को बढ़ाकर सीधे 9000 रुपये प्रति माह किया जा रहा है. जिन कर्मचारियों के बच्चे पढ़ रहे हैं, उनकी टैक्स बचत में सालाना 50000 से ज्यादा का अंतर आ सकता है.

विज्ञापन

स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction)
सैलरीड कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ दोनों रिजीम में जारी रहेगा. चर्चा है कि इसे मौजूदा 75000 रुपये से बढ़ाकर 100000 रुपये तक किया जा सकता है, जिससे सीधे तौर पर आपकी टैक्सेबल इनकम 25000 रुपये और कम हो जाएगी.

विज्ञापन

ऑफिस से मिलने वाले गिफ्ट अब 15000 रुपये तक टैक्स फ्री
अभी तक कंपनी की तरफ से मिलने वाले 5000 रुपये से ज्यादा के गिफ्ट वाउचर टैक्स के दायरे में आते थे. नए ड्रॉफ्ट रूल्स में इस सीमा को बढ़ाकर 15000 रुपये कर दिया गया है. यानी अब दिवाली बोनस या रिवॉर्ड्स पर आपको टैक्स की चिंता कम होगी.

विज्ञापन

आपकी सैलरी पर क्या होगा असर?
विशेषज्ञों के अनुसार, इन बदलावों के कारण एक औसत सैलरीड कर्मचारी की सालाना टेक-होम सैलरी 25000 से 80000 रुपये तक बढ़ सकती है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सा टैक्स रिजीम चुनते हैं और आपकी सैलरी का स्ट्रक्चर क्या है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ