AI का दंगल! अमेरिका और चीन में कौन है किंग? क‍िस स्‍थान पर है भारत

भारत में आज (16 फरवरी 2026) से शुरू हुआ India AI Impact Summit न केवल तकनीक का प्रदर्शन है, बल्कि दुनिया को यह बताने का मंच भी है कि एआई की वैश्विक रेस में भारत अब एक ब्रॉन्ज मेडल विजेता बन चुका है.

Global AI Vibrancy Index

AI इंडेक्‍स में सबसे ऊपर है अमेर‍िका

विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े Global AI Vibrancy Index (Stanford HAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एआई की दौड़ अब बड़ी दो शक्तियों (US vs China) से आगे बढ़कर तीन दिग्गजों की रेस बन गई है.

एआई पावरहाउस: कौन कहां खड़ा है?

  1. अमेरिका (USA): हार्डवेयर, निवेश (109 अरब डॉलर) और फ्रंटियर मॉडल्स (जैसे o1, Llama 3.1)
  2. चीन (China): रिसर्च पेपर, पेटेंट्स, और एआई बुनियादी ढांचा (Infrastructure)
  3. भारत (India): एआई टैलेंट, स्किल पेनेट्रेशन, और ओपन डेटासेट्स

Good News: 1 अप्रैल से बढ़ेगी आपकी इन-हैंड सैलरी! बदल रहे हैं टैक्स नियम; चेक करें

विज्ञापन

अमेरिका (The Innovation King)
अमेरिका फिलहाल एआई का निर्विवाद लीडर है. उसकी सबसे बड़ी ताकत निजी निवेश (Private Investment) है. अमेरिका में एआई पर होने वाला खर्च चीन के मुकाबले 12 गुना ज्यादा है. दुनिया के आधे से ज्यादा हाई-एंड एआई सुपरकंप्यूटर्स अमेरिका में ही हैं.

चीन (The Execution Giant)
चीन ने रिसर्च वॉल्यूम और पेटेंट्स के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है. चीन की रणनीति मास डिप्लॉयमेंट की है. वे एआई को अपनी मैन्युफैक्चरिंग और निगरानी प्रणाली में सबसे तेजी से लागू कर रहे हैं. हालांकि, चिप प्रतिबंधों (Chip Bans) के कारण वे हार्डवेयर में पीछे रह गए हैं.

विज्ञापन

भारत (The Talent Capital)
भारत ने साल 2024 से 2026 के बीच लंबी छलांग लगाई है (7वीं रैंक से 3वीं पर). भारत AI Skills Penetration और AI Hiring में दुनिया में पहले स्थान पर है. OpenAI के अनुसार, भारत ChatGPT का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है (10 करोड़ साप्ताहिक यूजर्स). भारत अब दूसरों के मॉडल रेंट पर लेने के बजाय अपना Sovereign AI (जैसे भारत-GPT) और खुद का GPU क्लस्टर बना रहा है.

विज्ञापन

चुनौतियां और भविष्य
भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती Compute Gap (प्रोसेसिंग पावर की कमी) और Frontier Research में पीछे रहना है. जहां अमेरिका बड़े मॉडल्स बना रहा है, भारत Use-Case यानी एआई के जमीनी इस्तेमाल (खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा) में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ