AI Impact Summit India 2026 Updates: 'डेटा सही तो AI सही, वरना खतरा तय', एक्सेंचर की मैनेजिंग डायरेक्टर श्वेता वढेरा जैन

AI Impact Summit India 2026: नई दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आज दूसरा दिन है, सोमवार को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस वैश्विक महाकुंभ में दुनियाभर के नेता और दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसमें शामिल होने के लिए भारत पहुंचे. समिट में एआई के फायदों, रोजगार पर इसके प्रभाव और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

AI Impact Summit 2026 Update

Credit: News24

AI Impact Summit India 2026: नई दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आज दूसरा दिन है, सोमवार को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस वैश्विक महाकुंभ में दुनियाभर के नेता और दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसमें शामिल होने के लिए भारत पहुंचे. समिट में एआई के फायदों, रोजगार पर इसके प्रभाव और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. ये समिट 20 फरवरी तक चलेगा. इस समिट में 300 से अधिक प्रदर्शनियां लगाई गई हैं. समिट का मुख्य उद्देश्य न केवल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत को दुनिया के सामने रखना है बल्कि इसके साथ आने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए एक ठोस वैश्विक रणनीति तैयार करना भी है.

विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर सबसे बड़ा सवाल रोजगार और सुरक्षा पर खड़ा हो रहा है जिसे लेकर समिट के दौरान गहन विचार-विमर्श किया जाएगा. कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और रिसर्चर्स उन खतरों और नए अवसरों पर अपनी राय रखेंगे जो एआई की वजह से भविष्य के जॉब मार्केट में पैदा होंगे. इसके अलावा तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल का डेटा सेंटर्स और पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा, यह मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहेगा. समिट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि कैसे एआई को आम आदमी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने और ग्लोबल सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर 

-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत
-इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
-सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
-मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
-सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
-शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
-क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
-डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
-डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
-आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
-अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
-प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
-विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई

लाइव अपडेट के लिए News 24 से जुड़े रहें….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: 'डेटा सही तो AI सही, वरना खतरा तय', एक्सेंचर की मैनेजिंग डायरेक्टर श्वेता वढेरा जैन

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में, एक्सेंचर की मैनेजिंग डायरेक्टर-कंसल्टिंग श्वेता वढेरा जैन कहती हैं, "... हमारी चर्चा का मुख्य निष्कर्ष यह है कि ज़िम्मेदार AI असल में चार मुख्य पिलर्स से चलता है। एक, हम एथिक्स के बारे में बात कर रहे थे। और जब हम एथिक्स कहते हैं, तो इसका मतलब डेटा होता है। हमने एक्सप्लेनेबिलिटी के बारे में बात की। जब हम फ़ैसले लेने के लिए एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं, चाहे वह आजकल बैंकिंग हो या ऑटोमोटिव ड्राइविंग..."

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: AI है ताकतवर तकनीक, लेकिन बिना गार्डरेल बन सकती है खतरा: UN की चेतावनी

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट पर, UN के अंडर-सेक्रेटरी-जनरल, टेक एन्वॉय, अमनदीप गिल ने कहा, "... हम देखते हैं कि यह समिट उस प्रोग्रेस को तेज़ कर रहा है जो इंटरनेशनल कम्युनिटी पूरी इंसानियत के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कंट्रोल करने में कर रही है... दुनिया को गार्डरेल्स पर सहयोग करने की ज़रूरत है। यह एक पावरफुल टेक्नोलॉजी है। इसमें मौके हैं, लेकिन इसमें समाज और अर्थव्यवस्था में एक्सक्लूज़न, बायस, डिस्क्रिमिनेशन, इनइक्वालिटी को मज़बूत करने और बच्चों की भलाई पर असर पड़ने के रिस्क भी हैं... हमें AI को कंट्रोल करने और इसके फ़ायदों का इस्तेमाल करने के लिए तैयारी और सोशल और इंस्टीट्यूशनल कैपेसिटी में काफ़ी इन्वेस्टमेंट की ज़रूरत है... हमें उम्मीद है कि यह समिट AI कैपेसिटी बिल्डिंग पर एक मज़बूत मैसेज लेकर आएगी..."

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: 'भारत में AI पावरहाउस बनने के लिए टैलेंट और एंटरप्रेन्योर एनर्जी है', PM मोदी

भारत में AI पावरहाउस बनने के लिए टैलेंट और एंटरप्रेन्योर एनर्जी है, यूनियन बजट 2026-27 इस विज़न को मजबूत करता है: PM मोदी।

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: PM मोदी: 'भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए'

"भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए": PM मोदी ने 2047 का विजन रखा.

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: अश्विनी वैष्णव ने AI इम्पैक्ट समिट के दौरान WAVES क्रिएटर्स कॉर्नर का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान WAVES क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया।

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने AI समिट पर कहा- 'भारत डेटा कलेक्शन का सबसे बड़ा हब है'

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने AI समिट पर कहा, "यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण समिट है... हम शासन, टेक और नवाचार की जो बात करते हैं, उसमें AI की भागीदारी हो सकती है... भारत का अपना खुद का AI मॉडल बनाना बहुत जरूरी है। हमारा सांस्कृतिक संदर्भ और भाषा अलग है... अगर विदेशी यहां आकर हमारे भूगोल और फ्रेमवर्क के तहत काम करते हैं तो यह अच्छी बात है, लेकिन हमें अपने इंडियन उद्यमियों को बढ़ावा देना चाहिए। हमें इंडिया फर्स्ट सॉल्यूशन ढूंढना चाहिए और यह ज़्यादा पावरफुल होगा... भारत डेटा कलेक्शन का सबसे बड़ा हब है..."

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुयाना के वाइस प्रेसिडेंट का किया स्वागत

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर गुयाना के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. भारत जगदेव का स्वागत गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया।

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मुंबई में गले लगकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई के लोक भवन में एक-दूसरे को गले लगाते हुए.

AI Impact Summit India 2026 Live Update: 'भारत अकेली ऐसी जगह है जो दुनिया की साइबरसिक्योरिटी और AI बैकबोन बनने में काबिल'

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में, मिनिऑरेंज साइबरसिक्योरिटी कंपनी के फाउंडर और CEO, अनिरबन मुखर्जी ने कहा, "... यह मिनिस्ट्री लेवल पर की गई एक बहुत अच्छी पहल है। लगभग 200 देश हैं, और भारत ने एक ओपन AI समिट किया है जिसमें दुनिया के लीडर और स्पीकर हिस्सा ले रहे हैं... यह समिट AI से जुड़े अलग-अलग मौकों को एक्सप्लोर कर रहा है... भारत दुनिया में अकेली ऐसी जगह है जो दुनिया की साइबरसिक्योरिटी और AI बैकबोन बनने में काबिल है..."

AI Impact Summit India 2026 Live Update: AI-रेडी डेटा सेंटर्स में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप 2035 तक रिन्यूएबल पावर वाले, AI-रेडी डेटा सेंटर्स में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा.

AI Impact Summit India 2026 Live Update: एआई इम्पैक्ट समिट इंडिया 2026 की थीम क्या है?

भारत भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। समिट की थीम है- 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय'।

AI Impact Summit India 2026 Live Update: क्वालकॉम ने समिट में ह्यूमनॉइड सिस्टम समेत रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया

AI Impact Summit India 2026 Live Update: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, युवाओं में जोश है

AI Impact Summit India 2026 Live Update: पूरा भारत AI के लिए तैयार है- जयंत चौधरी

AI Impact Summit India 2026 Live Update: AI इम्पैक्ट समिट के दूसरे दिन लॉन्च होगा BharatGen

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट के दूसरे दिन आज BharatGen को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा. ये भारत सरकार का सपोर्टेड AI इनिशिएटिव है, जिसका फोकस पूरे देश में इनक्लूसिविटी, इनोवेशन और कल्चरल रिप्रेजेंटेशन को बढ़ावा देने के लिए सॉवरेन मल्टीलिंगुअल लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) बनाने पर है.

AI Impact Summit India 2026 Live Update: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- AI से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

AI Impact Summit India 2026 Live Update: सम्राट चौधरी ने कहा- ये बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है

AI Impact Summit India 2026 Live Update: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने AI समिट बिहार एग्जीबिशन का दौरा किया

AI Impact Summit India 2026 Live Update: एआई समिट के विशाल मंच पर 3250 से ज्यादा स्पीकर्स रचेंगे भविष्य की रणनीति

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान 500 से ज्यादा सत्रों का आयोजन होगा, जिसमें 3250 से ज्यादा वक्ता और पैनलिस्ट शामिल होंगे. इस महामंथन में अलग-अलग क्षेत्रों पर एआई के क्रांतिकारी बदलावों और इसके लाभों को दुनिया के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचाने के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के स्वागत के लिए मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक लाइटों से रोशन किया गया

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का आज Day-2

India AI Impact Summit 2026 का आज दूसरा द‍िन है. भारत मंडपम में हो रहे आयोजन में कई घोषणाएं आज की जाएंगी. अलग-अलग एआई कंपन‍ियां अपने मॉडल्स का प्रदर्शन करेंगी.

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: दिल्ली पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस

AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: भारत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का शानदार स्वागत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ