Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Silver Price Fall Today: सोना 5700 और चांदी 16000 रुपये से ज्‍यादा टूटी; चेक करें Latest Rate

Gold Silver Price Fall Today: अगर आप गहने खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आज बाजार ने आपको दिया है सबसे बड़ा सरप्राइज। सोना 4000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ, तो चांदी 14000 रुपये से अधिक टूट गई। आखिर क्यों अचानक गिर गए भाव और क्या अब फिर बढ़ेंगी कीमतें? जानिए 19 मार्च के ताजा रेट्स की पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 19, 2026 16:39
सोने के भाव में आज भी ग‍िरावट है

Gold Silver Price Fall Today 19 March: भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) से आज एक चौंकाने वाली गि‍रावट देखने को म‍िली है। नवरात्रि के पहले दिन, जहां कीमतों में तेजी की उम्मीद की जा रही थी, वहीं सोने और चांदी के भाव धड़ाम हो गए हैं। वैश्विक बाजारों में आए बड़े बदलाव और घरेलू मांग में आए उतार-चढ़ाव के चलते आज कीमती धातुओं में बड़ी बिकवाली देखी गई।

सोने की कीमतों में 5000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट

एमसीएक्‍स पर आज कारोबार की शुरुआत सोने में 808 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई। लेक‍िन अभी दोपहर 4:35 सोने के भाव में ग‍िरावट 5500 रुपये से ज्‍यादा द‍िख रही है. इस बड़ी कटौती के बाद, 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। निवेशकों के लिए यह स्तर खरीदारी का एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

चांदी में 16000 रुपये से ज्‍यादा की ग‍िरावट
सोने के मुकाबले चांदी की चमक आज कहीं ज्यादा फीकी पड़ी है। शुरुआत में चांदी के दाम में 2,957 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई और शाम 04:36 बजे तक ग‍िरावट 17205 रुपये से ज्‍यादा हो गई. इस गिरावट के बाद चांदी का भाव अब 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। औद्योगिक मांग में नरमी और अंतरराष्ट्रीय बिकवाली को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है।

गिरावट के पीछे के 3 बड़े कारण:
US फेड का फैसला:
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और महंगाई पर सख्त रुख अपनाने से डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका सीधा दबाव सोने पर पड़ा।

---विज्ञापन---

इंटरनेशनल मार्केट का दबाव: वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर साफ दिख रहा है।

मुनाफावसूली: पिछले कुछ समय से रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे सोने के भाव पर अब निवेशक मुनाफावसूली (Profit Booking) कर रहे हैं।

क्या यह खरीदारी का सही समय है?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि नवरात्रि और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए यह गिरावट खरीदारों के लिए गोल्डन चांस है। आमतौर पर त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं, इसलिए इस गिरावट का फायदा उठाया जा सकता है।

15:18 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : सोने चांदी का लेटेस्‍ट रेट

दोपहर 3:15 बजे सोने चांदी के भाव में भारी ग‍िरावट द‍िख रही है। सोने की कीमत अभी 5,539 रुपये ग‍िरकर 147,486 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी के भाव में 15,913 रुपये की कटौती द‍िख रही है। चांदी का भाव अभी 2.32 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर आ गई है।

14:19 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : ग‍िरता जा रहा है सोना चांदी

सोने चांदी के भाव में लगातार ग‍िरावट जारी है. सोने की कीमत 6,106 रुपये ग‍िर गई है. सोने का भाव 146,919 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी के भाव में 18,394 रुपये की गिरावट आई है, ज‍िसके बाद चांदी 229,800 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर आ गई है.

14:03 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : सोना 4900 और चांदी 14744 रुपये टूटी

सोने के भाव में 3.20 प्रत‍िशत यानी 4,903 रुपये की ग‍िरावट द‍िख रही है. इस ग‍िरावट के बाद सोने की कीमत 148,122 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गई है. वहीं चांदी की कीमत में भयंकर ग‍िरावट द‍िख रही है. चांदी 5.95 फीसदी यानी 14,744 रुपये टूट कर 233,450 रुपये प्रत‍ि 1 क‍िलोग्राम पर आ गई है.

13:26 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : सोना 1.50 लाख रुपये के नीचे

सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के नीचे आ गया है। अभी 24 कैरट सोने के भाव में 4,231 रुपये की ग‍िरावट द‍िख रही है, ज‍िसके बाद सोने का भाव 148,794 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गया है।

12:09 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : चांदी 10000 रुपये से ज्‍यादा गिरी

बुधवार को दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतें नीचे आ गईं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, घरेलू बाजार में कमजोर रुझान के चलते चांदी 10000 रुपये गिरकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

12:04 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : सोना $5,000 से नीचे गिरा

ट्रेजरी यील्ड्स में बढ़ोतरी का असर इक्विटी, क्रिप्टोकरेंसी और सोने सहित कई तरह की एसेट क्लास पर पड़ता है। पीली धातु $5,000 प्रति औंस के निशान से नीचे फिसल गई, और 2.2% गिरकर $4,896.20 पर बंद हुई। अनिश्चितता के दौर में 'सेफ-हेवन एसेट' (सुरक्षित निवेश) के तौर पर अपनी पारंपरिक पहचान के बावजूद, यह अब उस स्तर से नीचे आ गया है जो संघर्ष की शुरुआत में देखा गया था। चूंकि सोना कोई इनकम नहीं देता, इसलिए जब ट्रेजरी बॉन्ड ब्याज पेमेंट के ज़रिए ज़्यादा रिटर्न देते हैं, तो सोना तुलनात्मक रूप से कम आकर्षक हो जाता है।

09:40 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : दिल्ली में आज सोने की कीमत

दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,479 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,190 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,613 प्रति ग्राम है।

09:40 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : बेंगलुरु में आज सोने की कीमत

बेंगलुरु में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,464 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,175 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,598 प्रति ग्राम है।

09:39 (IST) 19 Mar 2026
Gold Silver Rate Today Live : मुंबई में आज सोने की कीमत

मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,464 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,175 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,598 प्रति ग्राम है।

First published on: Mar 19, 2026 09:41 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.