Live Updates
GOLD SILVER PRICE LIVE : चांदी का भाव 8000 से ज्यादा, सोना 3000 से ज्यादा चढ़ा
चांदी के भाव में भी अभी रात 10 बजे 8966 रुपये का इजाफा दिख रहा है. चांदी का दाम चढकर 245,40 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. वहीं सोने के भाव में 3030 रुपये का उछाल दिख रहा है. इसके बाद सोने का भाव 155,866 रुपये पर आ गया है.
GOLD SILVER PRICE LIVE : चांदी में 7000 से ज्यादा बढ़त
चांदी के भाव में भी अभी 7000 से ज्यादा इजाफा दिख रहा है. चांदी का दाम 7,354 रुपये चढकर 243,789 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है.
GOLD SILVER PRICE LIVE : सोने के भाव में 2000 से ज्यादा की तेजी
सोने के भाव में अभी 8.57 बजे 2,138 रुपये की तेजी दिख रही है और इसके साथ ही सोने का भाव 154,974 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
Gold Silver Rate LIVE: वैल्यू बाइंग (Value Buying) या सौदेबाजी
जब कीमतें अचानक बहुत ज्यादा गिरती हैं, तो बड़े निवेशक और 'बार्गेन हंटर्स' इसे खरीदारी का सही मौका मानते हैं. कल की रिकॉर्ड गिरावट के बाद निचले स्तरों पर फ्रेश खरीदारी (Bargain Hunting) शुरू हुई है, जिससे भाव फिर से ऊपर की ओर भाग रहे हैं.
Gold Silver Rate LIVE: 6000 से ज्यादा बढ़ी चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर चांदी के भाव में अभी 6,250 रुपये की तेजी दिख रही है. 2.64 फीसदी की बढ़त के बाद चांदी की कीमत 242,685 रुपये प्रति किलोग्राम है.
Gold Silver Rate LIVE: 1600 से ज्यादा चढ़ा सोना
सोने के भाव में अभी 10:55 बजे 1,689 रुपये यानी 1.11 फीसदी चढ़कर 154,525 रुपये पर पहुंच गया.
Gold Silver Rate LIVE: अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सुधार
ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) फिर से $5,000 प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर के पास पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय कीमतों में $40-$50 की इस रिकवरी का सीधा असर भारतीय MCX बाजार पर दिख रहा है.
Gold Silver Rate LIVE: निवेशकों को राहत
जहां कल सोना 1.52 लाख और चांदी 2.37 लाख रुपये तक गिर गई थी, आज सुबह यह तेजी निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है.
Gold Silver Rate LIVE: क्यों आई है सोने चांदी के भाव में तेजी
आज 13 फरवरी 2026 की सुबह MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर जो उछाल आप देख रहे हैं, वह पिछले दिनों की भारी गिरावट के बाद की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया (Technical Bounce Back) है.
Gold Silver Rate LIVE: चांदी की कीमत भी चढ़ी
आज MCX पर सोने के साथ चांदी के दाम में भी सुबह इजाफा देखा जा रहा है. चांदी के दाम में 4016 रुपये का उछाल है. इस फ्रेश तेजी के बाद चांदी की कीमत 240451 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
Gold Silver Rate LIVE: सोने के दाम में उछाल
आज MCX पर सोने के दाम में सुबह 1,562 रुपये का उछाल देखा जा रहा है. इस फ्रेश तेजी के बाद सोने की कीमत 154,398 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
Gold Silver Rate LIVE: डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में उछाल
मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बाद ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर मजबूत हो गया है. सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में खरीदा जाता है. जब डॉलर महंगा होता है, तो भारत जैसे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है.
Gold Silver Rate LIVE: डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में उछाल
मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बाद ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर मजबूत हो गया है. सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में खरीदा जाता है. जब डॉलर महंगा होता है, तो भारत जैसे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है.
Gold Silver Rate LIVE: स्पॉट मार्केट में सोने चांदी का हाल
आज 13 फरवरी 2026 को भारत के हाजिर बाजार (Spot Market) में सोने और चांदी की कीमतों में कल की तुलना में स्थिरता देखी जा रही है, लेकिन ये अपने पिछले रिकॉर्ड हाई (High) से काफी नीचे आ चुके हैं.
Gold Silver Rate LIVE: अमेरिका का मजबूत 'लेबर डेटा'
हाल ही में अमेरिका में नॉन-फार्म पेरोल (Jobs Data) के आंकड़े आए हैं, जो उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर रहे हैं. जब अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखती है, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो जाती है. ऊंचे ब्याज दर सोने के लिए 'दुश्मन' की तरह काम करते हैं क्योंकि लोग सोने के बजाय बैंक डिपॉजिट या बॉन्ड्स में पैसा लगाना बेहतर समझते हैं.
Gold Silver Rate LIVE: भारी गिरावट क्यों
सोने और चांदी की कीमतों में जो भारी गिरावट दिख रही है, उसके पीछे मुख्य रूप से अमेरिका से आए आर्थिक आंकड़े और वैश्विक बाजारों में मची हलचल है.
Gold Silver Rate LIVE: अगर आप गहने खरीद रहे हैं
अगर आप गहनें खरीद रहे हैं तो आपको खुदरा बाजार में सोने के भाव पर 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा. इसलिए अभी जो रेट है, उससे कहीं ज्यादा आपको पैसे चुकाने होंगे.
Gold Silver Rate: क्या यह खरीदारी का सही समय है?
बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका हो सकती है जो शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करना चाहते थे. क्योंकि भाव अपने ऊपरी स्तरों से काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए धीरे-धीरे खरीदारी शुरू की जा सकती है. हालांकि, बाजार में अभी अस्थिरता (Volatility) बनी रह सकती है.
Gold Silver Prices Live : सोने चांदी के दाम में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. MCX पर आज सुबह बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है. 9:21 बजे अप्रैल वायदा वाला 24 कैरट सोना 1656 रुपये ऊपर दिख रहा है. वहीं चांदी के भाव में भी 5622 रुपये का इजाफा देखने को मिल रहा है. इस फ्रेश बढ़त के बाद सोने और चांदी का भाव क्रमश: 154,492 रुपये प्रति 10 ग्राम और 242,057.00 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है.
कल यानी 12 फरवरी की रात सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी गई. अप्रैल वायदा वाला 24 कैरट सोना 6,455 रुपये टूटकर 152,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. यानी सोने के भाव में कल रात 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. वहीं एमसीएक्स पर मार्च वायदे वाली चांदी के भाव में भी भयंकर कटौती हुई है. चांदी के भाव में 25882 रुपये यानी 9.84 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 237,136 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया.
आज सोने चांदी का भाव
आज 13 फरवरी 2026 की सुबह सोने और चांदी के बाजार में मची हलचल वास्तव में ऐतिहासिक है. MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर जो गिरावट कल रात शुरू हुई थी, वह आज खत्म हो गई है. आज सोने और चांदी के दाम में इजाफा है.
क्यों हो रही थी गिरावट ?
भारी मुनाफावसूली (Massive Profit Booking): सोना और चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर (सोना 1.80 लाख रुपये और चांदी 3.50 लाख रुपये) पर पहुंच गए थे. इतने ऊंचे भाव पर बड़े फंड हाउसेज और निवेशकों ने भारी बिकवाली की है, जिससे बाजार क्रैश जैसी स्थिति में आ गया.
मजबूत अमेरिकी डॉलर: वैश्विक स्तर पर डॉलर बहुत शक्तिशाली हो गया है, जिससे सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें ($5,060 के पास) दबाव में हैं.
मार्जिन में बढ़ोतरी: एक्सचेंज (जैसे CME) द्वारा सोने-चांदी के सौदों पर मार्जिन मनी बढ़ा दी गई है, जिससे सट्टेबाजों को अपनी पोजीशन काटनी पड़ रही है.
प्रमुख शहरों में 24K सोने का भाव :
- दिल्ली: ₹1,52,540
- मुंबई: ₹1,52,390
- लखनऊ: ₹1,52,540
- पटना: ₹1,52,440
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
4 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
5 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
6 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
7 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
8 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
10 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
11 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
11 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
12 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines