चांदी की कीमत में 12677 रुपये की गिरावट आ गई है. इसके बाद चांदी का भाव 3 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गया है.
Gold Silver Price/Rate Today 26 Jan Live Updates: सोने के दाम में आज गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोने और चांदी का का भाव गिर रहा है . अभी शाम 4:00 बजे सोने की कीमत में 1723 रुपये की गिरावट दिख रही है. इसके बाद सोने की कीमत 151139 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. शाम 4 बजे तक चांदी के दाम में 12000 रुपये से ज्यादा की कटौती दिख रही है. इसके बाद चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
सोने के भाव में गिरावट के 3 कारण :
डॉलर की मजबूती
ट्रंप के सकारात्मक बयान के बाद अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा जाता है, इसलिए डॉलर महंगा होने पर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है और दाम नीचे आते हैं.
ट्रंप का नरम रुख (सबसे बड़ा कारण)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड विवाद और यूरोपीय देशों पर लगाए जाने वाले ‘टैरिफ’ (आयात शुल्क) की धमकी पर नरम रुख अपनाया है. उन्होंने संकेत दिया है कि इस विवाद को बातचीत से सुलझा लिया जाएगा. इससे वैश्विक बाजारों में ‘व्यापार युद्ध’ (Trade War) का डर कम हो गया है.
सुरक्षित निवेश (Safe-haven) की मांग में कमी
जब भी दुनिया में युद्ध या तनाव की स्थिति बनती है, निवेशक अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर सोने में लगाते हैं (इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है). अब तनाव कम होने से निवेशकों ने फिर से शेयर बाजार की ओर रुख किया है, जिससे सोने की मांग और कीमत दोनों गिर गई हैं.
गहने खरीदने वालों के लिए जरूरी टिप्स:
मेकिंग चार्ज: ऊपर दिए गए रेट ‘बुलियन’ (Raw Gold) के हैं. गहने खरीदते समय इस पर 3% GST और 10-20% मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता है.
हॉलमार्किंग: हमेशा HUID (6 अंकों का कोड) वाला हॉलमार्क सोना ही खरीदें.
बिल: पक्का बिल जरूर लें, जिसमें सोने की शुद्धता और वजन का स्पष्ट उल्लेख हो.
शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट की तरह सोने के दाम भी अस्थिर होते हैं. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें.
अगर आप शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो यह छोटी गिरावट (Pullback) खरीदारी का एक अच्छा मौका हो सकता है.
अभी चांदी के दाम में 4000 रुपये की गिरावट दिख रही है. चांदी की कीमत अभी 314,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.
सोने के दाम में अभी 2:37 बजे 1277 रुपये की गिरावट नजर आ रही है. इस फ्रेश गिरावट के बाद सोने की कीमत 151,585 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.
गोल्डमैन सैक्स और कोटक सिक्योरिटीज जैसे संस्थानों का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना 1.75 लाख रुपये से 1.95 लाख रुपये तक जा सकता है.
बाजार के जानकारों का मानना है कि 1.45 लाख एक बहुत ही मजबूत सपोर्ट है. इससे नीचे जाने की संभावना फिलहाल बहुत कम है, क्योंकि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अभी भी बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना अपने हालिया रिकॉर्ड स्तरों से 3000 से 5000 प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ सकता है. यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और कम होता है, तो यह 148000 – 150000 के स्तर को छू सकता है.
सोने की कीमतों में आज (22 जनवरी 2026) जो गिरावट या नरमी देखी जा रही है, वह मुख्य रूप से मुनाफावसूली (Profit Booking) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप के नरम रुख के कारण है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट बहुत बड़ी या स्थायी नहीं होगी.
सोने की कीमत अभी 12:15 बजे 152075 पर है अभी. चांदी की कीमत 318000 रुपये पर है.
अमेरिकी डॉलर में आज मजबूत लौट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा जाता है, इसलिए डॉलर महंगा होने पर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है और दाम नीचे आते हैं.
चांदी के दाम में 8,292 रुपये की गिरावट आ गई है. अभी 10:23 बजे चांदी की कीमत 310,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
सोने के दाम में 2,692 रुपये की गिरावट आई है. प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 150,170 रुपये के स्तर पर आ गई है.
चांदी के दाम में 5,992 रुपये की गिरावट आई है. चांदी प्रति किलोग्राम 312,500 रुपये के स्तर पर आ गई है.
सोने और चांदी की कीमतों ने बुधवार को इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा भाव जानना आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आज कीमतों में गिरावट नजर आ रही है.
सोने के दाम में लगातार परिवर्तन हो रहा है. सोने का भाव सुबह 9:45 बजे 983 रुपये गिर गया.










