Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी और बहुत ही अच्छी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है। आलम यह है सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई रेट के करीब बिक रहा है। फिलहाल सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े के ऊपर बिक रहा है।
हालांकि लोगों के लिए अच्छी खबर ये है कि सोने और चांदी की कीमत में जारी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले दो कारोबारी दिन से सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price Update) 333 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57455 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 1099 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57432 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए –Female senior citizens FD: एफडी दरों में हुई बढ़ोतरी, अब महिला वरिष्ठ नागरिक 9.36% की रिटर्न पाएंगी
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 1933 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67606 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 2037 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67599 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 333 रुपया सस्ता होकर 57455 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 332 रुपया सस्ता होकर 57225 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 304 रुपया सस्ता होकर 52629 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 250 रुपया सस्ता होकर 43091 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 195 रुपया सस्ता होकर 33611 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1400 तो चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1427 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12374 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
21 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
3 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines