Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Price Update: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारों की लगी लॉटरी!

Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी और बहुत ही अच्छी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Feb 12, 2023 13:31
Gold Price Today

Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी और बहुत ही अच्छी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है। आलम यह है सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई रेट के करीब बिक रहा है। फिलहाल सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े के ऊपर बिक रहा है।

हालांकि लोगों के लिए अच्छी खबर ये है कि सोने और चांदी की कीमत में जारी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले दो कारोबारी दिन से सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price Update) 333 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57455 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 1099 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57432  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

---विज्ञापन---

और पढ़िएFemale senior citizens FD: एफडी दरों में हुई बढ़ोतरी, अब महिला वरिष्ठ नागरिक 9.36% की रिटर्न पाएंगी

सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 1933 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67606 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 2037 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67599 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

---विज्ञापन---

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 333 रुपया सस्ता होकर 57455 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 332 रुपया सस्ता होकर 57225 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 304 रुपया सस्ता होकर 52629 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 250 रुपया सस्ता होकर 43091 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 195 रुपया सस्ता होकर 33611 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

और पढ़िएPetrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले यहां जानें लेटेस्ट रेट

ऑलटाइम हाई से सोना 1400 तो चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1427 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12374 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Feb 07, 2023 09:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.