Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। एकबार फिर सोना महंगाई का इतिहास रच दिया। बुधवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद सोना एकबार फिर महंगाई के अपने पुराने रिकॉर्ड तो तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिलहाल सोना फिलहाल अपने सर्वोच्च स्तर 60781 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 73834 रुपये प्रति किलो के दर से बिकने लगी।
बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 1066 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 60781 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 36 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता 59715 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 2134 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 73834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 118 रुपये की उछाल के साथ 71700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि महावीर जयंती की वजह से मंगलवार को बाजार बंद था।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 1066 रुपया महंगा होकर 60781 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1062 रुपया महंगा होकर 60538 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 976 रुपया महंगा होकर 55675 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 800 रुपया महंगा होकर 45586 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 624 रुपया महंगा होकर 35557 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1000 रुपये महंगा तो चांदी 6100 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 10030 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 31 मार्च 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 59751 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6146 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
2 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
5 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
6 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
8 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
9 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
9 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
9 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
10 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त