हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, 33000 रुपये से कम में खरीदें 10 ग्राम

विज्ञापन

Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है।

फिलहाल सोना 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े के करीब बिक रहा है। हालांकि पिछले पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने और चांदी के दाम मिलाजुला रूख रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना के दाम 46 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जबकि चांदी की कीमत में 192 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा। 

इस हफ्ते सोने की चाल

  • इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 16 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56103 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
  • जबकि गुरुवार को सोना (Gold Price Today) 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56087 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
  • वहीं इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) 590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
  • इससे पहले मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55550 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
  • जबकि सोमवार को सोना (Gold Price Today) 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।

इस हफ्ते चांदी की चाल

  • शुक्रवार को चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 433 रुपये की तेजी के साथ 64139 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
  • गुरुवार को चांदी 540 रुपये की गिरावट के साथ 63706 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
  • वहीं बुधवार को चांदी 1239 रुपये की तेजी के साथ 64246 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
  • जबकि मंगलवार को चांदी 439 रुपये की नरमी के साथ 63007 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
  • इससे पहले सोमवार को चांदी 885 रुपये की नरमी के साथ 63446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 16 रुपया महंगा होकर 56103 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 52 रुपया महंगा होकर 55878 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 49 रुपया महंगा होकर 51390 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया महंगा होकर 42077 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 32 रुपया महंगा होकर 32820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2700 तो चांदी 15800 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2779 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15841 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें