हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update: 35000 रुपये से भी कम में खरीदें 10 ग्राम सोना

विज्ञापन
Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। महंगाई का इतिहास रचने के बाद सोना थोड़ा सुस्त होता दिखाई दे रहा है। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार सोने और चांदी के दाम में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। फिलहाल सोना 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है।
मंगलवार को सोना Gold Price Update) सोना 73 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58965 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 761 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिरकर 58892 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 131 रुपये की तेजी के साथ 69500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 387 रुपये की नरमी के साथ 69369 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 73 रुपया महंगा होकर 58965 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 72 रुपया महंगा होकर 58729 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 67 रुपया महंगा होकर 54012 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 55 रुपया महंगा होकर 44224 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 44 रुपया महंगा होकर 34495 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 600 रुपये महंगा तो चांदी 10400 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 688 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 20 मार्च 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10480 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
यह भी पढ़ें-

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

(Alprazolam)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola