Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update: मंकर संक्राति के बाद एकबार फिर से लग्न और शादी-व्याह का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लगातार तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते में लगातार दो दिनों से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। यानी सोने के बढ़ते दाम पर न सिर्फ ब्रेक लग गया है। बल्कि अब गोल्ड की कीमत रिवर्स गियर में चलने लगा है यानी सस्ता होने लगा है। सर्राफा बाजार में अगर ऐसा ही मोमेंटम रहा तो आगे भी इसके दाम में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
नए साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते के चौथे और पांचवें दिन सोने के दाम लगातार गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 209 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 210 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी तेजी दर्ज की गई।
इसके बाद शुक्रवार को सोना गिरकर 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया। हालांकि चांदी चढ़कर 67900 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच कर बंद हुई। इसके बाद अब लोगों के पास सोना 600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1200 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ते में खरीददारी का शानदार मौका है।
और पढ़िए –Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, अपोलो हास्पिटल में उछाल तो कोल इंडिया पर दवाब
शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 209 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 55587 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 346 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 55796 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
हालांकि शुक्रवार को सोने के उलट चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 210 रुपये महंगा होकर 67888 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 1693 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67678 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 209 रुपया सस्ता होकर 55587 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 210 रुपया सस्ता होकर 55363 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 191 रुपया सस्ता होकर 50918 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 157 रुपया सस्ता होकर 41690 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 32518 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 613 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12092 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 7 January 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें अपने शहर में भाव
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।