Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Price Update: आसमान से गिरा सोना, अब 6671 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है सस्ता

Gold Price Update: नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में हलचल के बीच इस कारोबारी दूसरे दिन मंगवार को सोने के दाम में जहां कमी दर्ज की […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Sep 28, 2022 12:05
Gold Price Today

Gold Price Update: नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में हलचल के बीच इस कारोबारी दूसरे दिन मंगवार को सोने के दाम में जहां कमी दर्ज की गई वहीं चांदी महंगी हुई। फिलहाल सोना 49529 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55391 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6600 और चांदी 24500 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें Insurance Cover: सिर्फ एक ये बीमा पॉलिसी आपकी गाड़ी, घर समेत बहुत कुछ करेगी सुरक्षित, जानें- इसको कैसे पाएं

---विज्ञापन---

मंगलवार को सोना (Gold Price) 61 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49529 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Rate) 158 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 17 रुपये महंगा होकर 55391 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 726 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55374 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

---विज्ञापन---

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 61 सस्ता होकर 49590 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 157 रुपया सस्ता होकर 49391 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 144 रुपया सस्ता होकर 45424 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 119 रुपया सस्ता होकर 37193 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 92 रुपये सस्ता होकर 29010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑलटाइम हाई से सोना 6600 और चांदी 24500 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6671 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24589 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

अभी पढ़ें PM Kisan Yojana 12th installment: दशहरे से पहले बड़ी खबर, इस तारीख को लाभार्थियों को मिलेगा पैसा

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Sep 28, 2022 06:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.