Gold Price Today: दिवाली के बाद भी सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। आलम यह है कि पिछले चार कारोबारी दिनों सोना के दाम लगातार गिर रहे हैं और यह लुढ़कते-लुढ़कते अपने ऑलटाइम हाई से 5700 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा सस्ता हो गया है।
ऐसे में शादी-ब्याह यानी लगन के सीजन के शुरू होने से पहले आप भी सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। क्योंकि सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी आने की पूरी संभावना है।
आज सोना 18 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 850 रुपये प्रति किलो की दर से उछली है। इसके बाद सोना 50462 रुपये और चांदी 58200 रुपये के करीब बिक रही है। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 5700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 22600 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज मंगलवार (1 November) को सोना (Gold Price Update) 18 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50462 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) को भी सोना 22 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 850 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 58200 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 69 रुपये सस्ता होकर 57350 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 118 रुपये की दर से महंगा होकर 50,440 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 984 रुपये की उछाल के साथ 58,662 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 5700 और चांदी 22600 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5738 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22630 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50462 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46223 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37847 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 10.92 डॉलर की तेजी के साथ 1,643.35 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.43 डॉलर की तेजी के साथ 19.59 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – Steel Man of India: जे.जे. ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन, TATA कंपनी में रहा शानदार योगदान
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 58300
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 58300
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 63700
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47050, 24ct Gold : Rs. 51330, Silver Price : Rs. 63700
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 63700
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46050, 24ct Gold : Rs. 50230, Silver Price : Rs. 63700
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50910, Silver Price : Rs. 63000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46050, 24ct Gold : Rs. 50230, Silver Price : Rs. 58300
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46050, 24ct Gold : Rs. 50230, Silver Price : Rs. 58300
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46030, 24ct Gold : Rs. 50210, Silver Price : Rs. 58300
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46030, 24ct Gold : Rs. 50210, Silver Price : Rs. 58300
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 63700
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 58300
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50520, Silver Price : Rs. 58300
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50520, Silver Price : Rs. 58300
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 58300
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 58300
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46030, 24ct Gold : Rs. 50210, Silver Price : Rs. 58300
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
3 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
6 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
7 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
8 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
12 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
13 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines