हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: देव दीपावली से पहले 7वें आसमान से गिरा सोना, अब 29531 रुपया में खरीदें एक तोला

विज्ञापन

Gold Price Update: नवरात्र, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ के बाद अब देव दीपावली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में अगर आप भी देव दीपावली से पहले सोना या फिर चांदी खरीदन चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका है।

देव दीपावली के बाद शादी-ब्याह का भी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आप अभी सस्ते में सोना-चांदी के गहने खरीद सकते हैं। फिलहाल सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5700 और चांदी 22600 रुपये से भी ज्यादा सस्ता में खरीद सकते हैं।

अभी पढ़ें – LPG Cylinder Price: आम आदमी को बड़ी राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

विज्ञापन

सोमवार को ये था सोना-चांदी का भाव

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 22 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 50480 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी शुक्रवार को सोना 277 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50502 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं सोमवार को चांदी (Silver Price) 69 रुपये सस्ता होकर 57350 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 221 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57419 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 22 सस्ता होकर 50480 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 22 रुपया सस्ता होकर 50278 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 20 रुपया सस्ता होकर 46240 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 17 रुपया सस्ता होकर 37860 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 13 रुपये सस्ता होकर 29531 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 5700 और चांदी 22600 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5720 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22630 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

अभी पढ़ें – डिजिटल रुपये का आज पहला पायलट ट्रायल होगा शुरू, RBI ने जारी किया कॉन्सेप्ट, जानें- इसके बारे में

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola