हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gold Price Today: नवरात्रि से पहले सस्ता हुआ सोना, अब 30,000 रु से भी कम में खरीदें 10 Gram

विज्ञापन

Gold Price Today: त्योहारों का सीजन एकबार फिर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सोना या फिर चांदी के ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

आज सोना 380 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1215 रुपये की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद सोना फिलहाल 50300 रुपये और चांदी 56100 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 5900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23900 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – PMKSN Scheme: किसानों के खाते में इस द‍िन आएगी 12वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

विज्ञापन

Read More: Gold Silver Price से जुड़ी सारी खबरें

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (14 September) को सोना (Gold Price Update) 380 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50296 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 191 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50676 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1215 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56055 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Price) 1363 रुपये सस्ता होकर 57270 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 59 रुपये की दर से सस्ता होकर 50,079 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 342 रुपये की गिरावट के साथ 56,469 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 5900 और चांदी 23900 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5964 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23925 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट(Carat) Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50296 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50095 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46071 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37722 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29423 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 0.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,701.36 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 19.33 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

अभी पढ़ें – Tamilnad Mercantile Bank: लिस्टिंग में IPO रहा हल्का, 3 फीसदी डिस्काउंट के बाद इतने रुपये पर हुआ लिस्ट

विज्ञापन

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price (14 September 2022)

दिल्ली (Delhi)

22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 56400

विज्ञापन

मुंबई (Mumbai)

22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 56400

विज्ञापन

कोलकाता (Kolkata)

22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 56400

चेन्नई (Chennai)

22ct Gold : Rs. 47010, 24ct Gold : Rs. 51280, Silver Price : Rs. 61800

हैदराबाद (Hyderabad)

22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 61800

बंगलुरु (Bangalore)

22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50680, Silver Price : Rs. 61800

मंगलुरु (Mangalore)

22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50680, Silver Price : Rs. 61800

अहमदाबाद (Ahmedabad)

22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50680, Silver Price : Rs. 56400

सूरत (Surat)

22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50680, Silver Price : Rs. 56400

नागपुर (Nagpur)

22ct Gold : Rs. 46430, 24ct Gold : Rs. 50650, Silver Price : Rs. 56400

पुणे (Pune)

22ct Gold : Rs. 46430, 24ct Gold : Rs. 50650, Silver Price : Rs. 56400

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)

22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 61800

चंडीगढ़ (Chandigarh)

22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 56400

जयपुर (Jaipur)

22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 56400

लखनऊ (Lucknow Gold Price Today) 

22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 56400

पटना (Patna)

22ct Gold : Rs. 46430, 24ct Gold : Rs. 50650, Silver Price : Rs. 56400

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola