Gold Rate: सोने का भाव एक महीने के निचले स्तर पर! चांदी भी गिरी, क्या अभी और होगी कीमतों में गिरावट?

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत फिलहाल 12,2020 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 112,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आज सोने का भाव ग‍िरेगा, चढ़ेगा या स्‍थ‍िर रहेगा? जानें.

gold rate (2)
विज्ञापन

Gold Rate Today: प‍िछले सप्‍ताह भारत में सोने और चांदी के भाव में काफी उतार चढ़ाव देखने को म‍िला. एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 980 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,160 रुपये सस्ता हो चुका है. 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है फ‍िलहाल. हालांक‍ि द‍िन गुजरने के साथ कीमतों में बदलाव हो सकते हैं.

विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की “वेट एंड वॉच” नीति के चलते सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग कमजोर हुई है. आइए जानते हैं देश भर के कुछ प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव क्‍या हैं?

विज्ञापन

दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने की कीमत 112,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 111,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 122,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 111,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

विज्ञापन

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111990 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122160 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
मुंबई में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111840 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122010 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111890 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122060 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111840 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122010 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
कोलकाता में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111840 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122010 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111840 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122010 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
जयपुर में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111990 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122160 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
भोपाल में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111890 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122060 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
लखनऊ में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111990 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122160 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.
चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 111990 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 122160 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है.

कैसा रहेगा आज का कारोबार
आज सोमवार, 10 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतें अस्थिर रहेंगी. लंबी अवधि में, कीमती धातुओं के मूल्यांकन में उछाल देखने को मिलेगा. वैश्विक स्तर पर, सोने का हाजिर भाव 3,996.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा. एएनजेड का मानना ​​है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा. डीएसपी मेरिल लिंच का भी मानना ​​है कि सोने की कीमतों में तेजी अभी खत्म नहीं हुई है.

विज्ञापन

चांदी की कीमत
सोने की तरह, चांदी की कीमतों में भी गिरावट आ रही है. खबर ल‍िखने तक 10 नवंबर को चांदी 152,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारक सोने और चांदी दोनों की कीमतों को प्रभावित करते हैं. वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ