हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Today: सोना हो गया सस्‍ता, आज क‍ितना घट गया सोने का दाम, जानें

Gold Price Today: सोने के दाम में बंपर तेजी के बाद आज नरमी देखने को म‍िली है. सोने की कीमत में आज ग‍िरावट आई है. हालांक‍ि कल 12 जनवरी की तेजी के सामने ये ग‍िरावट काफी कम है. लेक‍िन खरीदारों को हल्‍की राहत जरूर म‍िली है.

विज्ञापन
सोने के दाम में आज कमी आई है.

Gold Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने में थोड़ी गिरावट आई. MCX पर, फरवरी का सोना 196 रुपये या 0.14% गिरकर 1,41,836 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स सोना 0.33% गिरकर 4,599.44 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 85.20 डॉलर प्रति औंस पर रिकॉर्ड स्तर के करीब बनी रही.

इस बीच, चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही, MCX पर चांदी वायदा मार्च डिलीवरी के लिए 272202 रुपये प्रति किलोग्राम के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया, जो 3232 रुपये या 1.2% ज्‍यादा है.

यह भी पढ़ें : Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे र‍िकॉर्ड, क्या 300,000 तक जाएगा चांदी का भाव? जानें

विज्ञापन

प्रमुख शहरों में सोने का दाम

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत 14268 रुपये प्रति ग्राम रही. 22 कैरेट सोने की कीमत 13080 रुपये प्रति ग्राम और 18-कैरेट सोने की कीमत 10705 रुपये प्रति ग्राम रही.

विज्ञापन

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में 24-कैरेट सोने की कीमत 14253 रुपये प्रति ग्राम थी. 22-कैरेट सोने का रेट 13065 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो 35 रुपये ज्‍यादा है, जबकि 18-कैरेट सोने का दाम 29 रुपये बढ़कर 10690 रुपये प्रति ग्राम हो गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Bank Holiday: बैंकों में मकर संक्रांत‍ि की छुट्टी कब है, 14 या 15 जनवरी को?

लखनऊ में सोने की कीमत

विज्ञापन

लखनऊ में 24-कैरेट सोने की कीमत 14268 रुपये प्रति ग्राम है. जबक‍ि 22-कैरेट की दर 13046 रुपये प्रति ग्राम हो गई. 18-कैरेट सोने की कीमत 10705 रुपये प्रति ग्राम है.

जयपुर में सोने की कीमत

विज्ञापन

जयपुर में 24-कैरेट सोने की कीमत 14268 रुपये प्रति ग्राम है. 22-कैरेट की दर 13080 रुपये प्रति ग्राम और 18-कैरेट सोने की कीमत 10705 रुपये प्रति ग्राम है.

पटना में सोने की कीमत

विज्ञापन

पटना में 24-कैरेट सोने की कीमत 14258 रुपये प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने की कीमत 13070 रुपये, जबकि 18-कैरेट सोने की कीमत 10,695 रुपये है.

कानपुर में सोने की कीमत

विज्ञापन

कानपुर में 24-कैरेट सोने की कीमत 14268 रुपये प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने की कीमत 13046 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10705 रुपये प्रति ग्राम है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola