Today Bank Holiday: बैंकों में मकर संक्रांत‍ि की छुट्टी कब है, 14 या 15 जनवरी को?

Bank Holiday Makar Sankranti: मकर संक्रांत‍ि की डेट को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है. ऐसे में लोग ये भी जानना चाहते हैं क‍ि बैंकों में मकर संक्रांत‍ि की छुट्टी है या नहीं? और अगर छुट्टी है तो कब है, 14 जनवरी को या 15 जनवरी को?

BANK OFF

बैंकों में मकर संक्रांत‍ि की छुट्टी कब है. जानें

मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर बैंकों की छुट्टी को लेकर इस साल थोड़ा बदलाव और क्षेत्रीय अंतर है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने छुट्टी की तारीख बदल दी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जनवरी की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाई जाएगी. जबकि 14 जनवरी को बैंकिंग सेवाएं केवल कुछ चुनिंदा राज्यों, जैसे गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में प्रभावित होंगी, वहीं 15 जनवरी 2026 को ये सेवाएं अन्य राज्यों में प्रभावित होंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे ?

उत्तर प्रदेश (UP) में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले 14 जनवरी को छुट्टी घोषित की थी, लेकिन ताजा आदेश (12 जनवरी 2026 को जारी) के अनुसार अब यूपी में 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक बंद रहेंगे. 14 जनवरी को यूपी में बैंक खुले रहेंगे. यह निर्णय ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881’ के तहत लिया गया है, इसलिए राज्य के सभी सरकारी और निजी बैंक 15 तारीख को ही बंद रहेंगे.

विज्ञापन

अन्य राज्यों में बैंक अवकाश (RBI कैलेंडर के अनुसार)

भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर अलग-अलग दिन छुट्टियां हैं:

विज्ञापन

14 जनवरी 2026 (बुधवार): अहमदाबाद (गुजरात), भुवनेश्वर (ओडिशा), गुवाहाटी (असम), ईटानगर में मकर संक्रांति/माघ बिहू के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.

15 जनवरी 2026 (गुरुवार) : लखनऊ/कानपुर (उत्तर प्रदेश), बेंगलुरु (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), गंगटोक (सिक्किम) मेंमकर संक्रांति/उत्तरायण/पोंगल के ल‍िए बैंकों में छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): चेन्नई (तमिलनाडु) में तिरुवल्लुवर दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

दिल्ली और मुंबई का क्या हाल है?

विज्ञापन

दिल्ली (NCR): दिल्ली में मकर संक्रांति पर आमतौर पर बैंक की छुट्टी नहीं होती है. 14 और 15 जनवरी दोनों दिन बैंक खुले रहने की संभावना है.

मुंबई: महाराष्ट्र में भी इस साल कई जगहों पर 15 जनवरी को बैंक बंद रहने की सूचना है (नगर निगम चुनावों और उत्तरायण के कारण).

विज्ञापन

अगर आपको बैंक जाकर कोई महत्वपूर्ण काम (जैसे चेक जमा करना या ड्राफ्ट बनवाना) करना है, तो एक बार अपनी स्थानीय बैंक शाखा या बैंक के ऐप पर ‘हॉलिडे लिस्ट’ जरूर चेक कर लें. ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी चालू रहेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ