Gold Price Today 7 June 2023 : सोना 60 हजार के नीचे आया, चांदी भी हुई सस्ती, दिल्ली-मुंबई-कोलकाता से लखनऊ तक ये है रेट
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Gold Price Today 7 June 2023 : अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 139 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से सस्ती हुई तो चांदी की कीमत में 434 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम में इस गिरावट से खरीददारों के चेहरे पर एकबार फिर मुस्कान लौट आई है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (7 June 2023) मंगलवार को सोना (Gold Price Today) 139 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 59957 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 495 रुपये महंगा होकर 60096 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ आज भी चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 434 रुपये की दर से सस्ता होकर 71470 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 442 रुपये महंगा होकर 71904 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 137 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59,848 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 273 रुपये सस्ता होकर 71,683 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1700 रुपये तो चांदी 8500 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1689 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 8510 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह बुधवार आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 59957 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 59717 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 54921 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44968 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 35075 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना के साथ-साथ चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 3.17 डॉलर की गिरावट के साथ 1,960.14 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.12 डॉलर की नरमी के साथ 23.49 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60800, Silver Price : Rs. 73500
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55600, 24ct Gold : Rs. 60650, Silver Price : Rs. 73500
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55600, 24ct Gold : Rs. 60650, Silver Price : Rs. 73500
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56050, 24ct Gold : Rs. 61150, Silver Price : Rs. 77800
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55600, 24ct Gold : Rs. 60650, Silver Price : Rs. 77800
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60700, Silver Price : Rs. 73500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60700, Silver Price : Rs. 73500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60700, Silver Price : Rs. 73500
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60700, Silver Price : Rs. 73500
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55600, 24ct Gold : Rs. 60650, Silver Price : Rs. 73500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55600, 24ct Gold : Rs. 60650, Silver Price : Rs. 77800
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60800, Silver Price : Rs. 73500
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56430, 24ct Gold : Rs. 59250, Silver Price : Rs. 78000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56430, 24ct Gold : Rs. 59250, Silver Price : Rs. 78000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60800, Silver Price : Rs. 73500
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60700, Silver Price : Rs. 73500
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60800, Silver Price : Rs. 73500
गुड़गांव (Gurgaon Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60800, Silver Price : Rs. 73500
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60800, Silver Price : Rs. 73500
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60800, Silver Price : Rs. 73500
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: