Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today, 26 June 2023 : अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमत में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना और चांदी दोनों उछला है। आज सोना 149 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 691 रुपये प्रति किलो की दर से उछली।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (26 June 2023) सोमवार को सोना (Gold Price Today) 149 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से उछलकर होकर 58544 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 259 रुपये सस्ता होकर 58395 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 691 रुपये की दर से उछलकर 69095 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 705 रुपये सस्ता होकर 68304 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 66 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58,373 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 711 रुपये की दर से उछलकर 68,794 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3102 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 10885 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह सोमवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 58544 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 58310 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53626 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 43908 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34248 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी दोनों तेजी कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 2.42 डॉलर की तेजी के साथ 1,923.06 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.15 डॉलर की नरमी के साथ 22.67 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59430, Silver Price : Rs. 70900
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54700, 24ct Gold : Rs. 59670, Silver Price : Rs. 75200
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 75200
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70250
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70250
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54400, 24ct Gold : Rs. 59330, Silver Price : Rs. 70900
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54400, 24ct Gold : Rs. 59330, Silver Price : Rs. 70900
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 75200
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59430, Silver Price : Rs. 70900
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : ₹ 55180, 24ct Gold ₹57940, Silver Price : Rs. 75200
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : ₹ 55180, 24ct Gold ₹57940, Silver Price : Rs. 75200
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59430, Silver Price : Rs. 70900
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54400, 24ct Gold : Rs. 59330, Silver Price : Rs. 70900
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59430, Silver Price : Rs. 70900
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।