9 Carat Gold An Be Hallmark Soon : सोने की बढ़ती कीमतों से 18, 22 और 24 कैरेट का गोल्ड आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। ऐसे में ज्वेलर्स का कहना है कि ज्वेलरी बनवाने के लिए लोग 9 कैरेट के गोल्ड की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी शुद्धता को लेकर काफी संशय है क्योंकि लोगों को वास्तव में 9 कैरेट का ही गोल्ड मिलेगा या नहीं। इसे लेकर ज्वेलर्स का कहना है कि अगर 9 कैरेट के गोल्ड के लिए हॉलमार्क की मंजूरी मिल जाती है तो इससे ज्वेलर्स के साथ आम लोगों को भी काफी फायदा होगा।
अभी क्या है सोने की कीमत
आज बुधवार को 18 कैरेट सोने की कीमत 55,880 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 9 कैरेट सोने की कीमत करीब 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि इसमें 3 फीसदी GST भी लगता है। अगर इसे हॉलमार्क की मान्यता मिल जाती है तो यह न केवल ज्यादा लोगों की पहुंच में आ जाएगी बल्कि काफी संख्या में लोग इसके गहने भी बनवा सकेंगे।
9 कैरेट के सोने को भी हॉलमार्किंग की मंजूरी मिल सकती है।
BIS से की रिक्वेस्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के साथ एक मीटिंग की है। इस मीटिंग में IBJA ने BIS से 9 कैरेट सोने पर हॉलमार्क और हॉलमार्किंग यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) के लिए कहा है। अगर सरकार की ओर से 9 कैरेट सोने को हॉलमार्क की मान्यता मिल जाती है तो यह उन लोगों के लिए अच्छा कदम होगा जो सोने की बढ़ती कीमतों के कारण गहने नहीं बनवा पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : महंगा होगा सोना, अभी खरीदने का अच्छा समय
क्या है हॉलमार्क
अभी 18, 22 और 24 कैरेट के गोल्ड पर ही हॉलमार्क होता है। यह सोने की शुद्धता बताता है और धोखाधड़ी से बचाता है। सरकार ने भी बिना हॉलमार्क की ज्वेलरी बेचने पर रोक लगा रखी है। अगर कोई ज्वेलर बिना हॉलमार्क की ज्वेलरी बेचता है तो उसे सजा हो सकती है। सोने पर ये 4 निशान जरूर होने चाहिए:
1. BIS लोगो : यह सरकार की ओर से एक तिकोना निशान है जो बताता है कि इसकी जांच हो चुकी है।
2. सोने का कैरेट और शुद्धता : सोना 18, 22 या 24, जितने भी कैरेट का होगा, वह उस पर लिखा होगा। 18 कैरेट के सोने में 75 फीसदी गोल्ड, 22 कैरेट के सोने में 91.60 फीसदी गोल्ड और 24 कैरेट के सोने में 99.9 फीसदी गोल्ड होता है। 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है।
3. हॉलमार्क : यह मार्क सरकार की गारंटी होती है कि जो सोना दिया जा रहा है, वह पूरी तरह खरा है। इस सोने की जांच BIS लैब में की जाती है।
4. ज्वेलर का कोड : ज्वेलरी पर उस ज्वेलर का लोगो या कोड होगा, जहां से आप इसे खरीद रहे हैं। अगर सोने में कोई खराबी निकलती है तो ज्वेलर इसे बदलने से मना नहीं कर सकता।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
12 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
15 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
16 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines