Gold Price Hike: भारतीय लोगों के बीच सोने से बने आभूषण काफी पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर महिलाओं की पहली पसंद सोने से बनी ज्वैलरी होती हैं, लेकिन गोल्ड रेट में लगातार बढ़ोतरी होने से उनका अच्छा-खासा बजट डांवाडोल हो जाता है। पिछले साल की तुलना में सोने की कीमत में कमी नहीं बल्कि बढ़ोतरी ही देखी गई है। सालभर में सोने के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। पिछले साल की तुलना में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ोतरी की बात करें तो चांदी की तुलना में सोने के दामों में तीन गुनी वृद्धि हुई है। जबकि, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई है। आइए जानते हैं कि सोने की कीमत में सालभर में कितना बदलाव हुआ है?
सोने के भाव में दर्ज हुई तेजी
वित्त वर्ष 2023-2024 जल्द समाप्त होने वाला है और इससे पहले सोने के भाव में तीन गुना तेजी देखी गई है। बीते दिन यानी 28 मार्च 2024 को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 67252 रुपये रहा। जबकि, 1 साल पहले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 59,731 रुपये थी। आंकड़ों की मानें तो 1 साल में सोने का भाव बहुत ज्यादा बढ़ा है। पिछले साल की तुलना में सोना 7,501 रुपये महंगा हुआ है।
चांदी के दाम भी बढ़े
पिछले साल की तुलना में चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम के लिए 2,545 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। 31 मार्च 2023 को चांदी के दाम प्रति 1 किलोग्राम 71,582 रुपये थे। जबकि, 28 मार्च 2024 को चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 72,127 रुपये रही।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) की ओर से 28 मार्च 2024 को सोने की कीमत में उछाल दिखाया गया है। मार्केट बंद होने के बाद 24K सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 67,252 रुपये रही। जबकि, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई और प्रति किलोग्राम चांदी का रेट 72,127 रुपये रहा। रेट जारी होने के बाद सोने के दाम ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मार्च में सोने की कीमत तोड़े कई रिकॉर्ड
मार्च की शुरुआत ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ने वाली रही है। 5 मार्च 2024 को सोने की कीमत 64,598 रुपये थी, जिसने 4 दिसंबर 2023 का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड तोड़ा था। इस दौरान सोने का भाव 63,805 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 5 मार्च के बाद 7 मार्च को सोने की कीमत में उछाल दर्ज की गई जिसने एक नया इतिहास भी रचा। इस दिन सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 65,049 रुपये रही। जबकि, 11 मार्च को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 65,646 रुपये, 21 मार्च 2024 को सोने का भाव 66968 रुपये और फिर 28 मार्च 2024 को सोने के दाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रति 10 ग्राम 67,252 रुपये हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Gold Buying Tips: वाइट, येलो या रोज पिंक गोल्ड? कौन सा सोना खरीदना बेस्ट?
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
4 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
5 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
6 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
7 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
8 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
10 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
11 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
11 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
12 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines