बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय तृतीया के दिन यानी 22 अप्रैल को जहां 24 कैरेट सोना ₹1,00,00 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह गिरकर ₹95,663 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी करीब 10 दिनों में सोना ₹4,340 तक सस्ता हो गया है। यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए बड़ी खबर है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दाम में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है और उसका भाव लगभग स्थिर बना हुआ है।
सोना ₹95,663 पर पहुंचा
2 मई 2025 को जारी ताजा भाव के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट ₹95,663 प्रति 10 ग्राम है। जबकि 1 मई को ₹95,880 प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले 30 अप्रैल को सोना ₹98,040 पर पहुंच गया था। लगातार गिरती कीमतों के चलते ग्राहकों में दोबारा खरीदारी की उम्मीद बढ़ रही है। सोने की कीमत में यह गिरावट वैश्विक बाजार की स्थितियों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर भी निर्भर करती है।
चांदी के भाव में ज्यादा बदलाव नहीं, बाजार बना रहा स्थिर
अगर हम चांदी की बात करें तो उसका रेट पिछले कुछ दिनों से लगभग एक जैसा बना हुआ है। 21 अप्रैल को चांदी ₹96,670 प्रति किलो थी जो 2 मई को ₹94,200 प्रति किलो हो गई। यह गिरावट मामूली है, जिससे साफ होता है कि चांदी की कीमत पर बाजार की हलचल का उतना असर नहीं पड़ा है। 30 अप्रैल को चांदी ₹94,114 पर बंद हुई थी और 2 मई को ₹94,200 पर पहुंच गई। यानी चांदी की कीमत स्थिर रहने के बावजूद सोने के मुकाबले ज्यादा असरदार नहीं दिखी।
आंकड़ों में दिखा ट्रेंड, क्या आगे और सस्ता होगा सोना?
नीचे दिए गए आंकड़े से साफ पता चलता है कि पिछले 10 दिनों में सोने की कीमत में गिरावट का ट्रेंड बना रहा है, जबकि चांदी लगभग एक ही स्तर पर बनी रही। 22 अप्रैल को सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद लगातार गिरता गया। यह गिरावट उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जो आने वाले समय में शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अभी भी सोने की कीमत में और गिरावट संभव है, ऐसे में खरीदारों को कुछ दिन और इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
3 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
4 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
5 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
6 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
10 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
10 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
11 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines