Free Aadhaar Update Deadline: “आधार कार्ड” एक मुख्य दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल कई सारे सरकारी व गैर-सरकारी काम को करने के लिए किया जाता है। इस दस्तावेज के बिना कई काम करने मुश्किल हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आधार कार्ड में सभी जानकारियां सही हो, अगर किसी तरह की कोई गलती हो या कोई जानकारी गलत हो तो इसे तुरंत सही करवाना आपकी जिम्मेदारी है। पकड़े जाने पर समस्या आपके लिए ही बढ़ सकती है।
जहां आप पहले रहते थे या जहां आप रह रहे हैं वहां का पता न होकर घर पर पुराने घर का ही पता है तो ये भी एक गलत जानकारी हो सकती है। इसे तुरंत अपडेट करना आपकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा दस्तावेज पर नाम में बदलाव हुआ है या सरनेम बदला है तो इस जानकारी को भी आधार में अपडेट करना जरूरी होता है।
1 साल तक आधार अपडेट फ्री
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI की ओर से 1 साल के लिए आधार अपडेट की प्रक्रिया को मुफ्त कर दिया गया है। 14 जून 2025, आधार अपडेट के लिए आखिरी तारीख थी, लेकिन इसी दिन आधार के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दे दी जा चुकी थी कि आधार में ऑनलाइन अपडेट की प्रक्रिया 14 जून 2026 तक मुफ्त है।
myAadhaar पोर्टल से मुफ्त में होगा आधार अपडेट
UIDAI पहले भी मुफ्त में डॉक्यूमेंट अपलोड के लिए सुविधा दे चुका है। 14 दिसंबर 2024 के बाद आधार में फ्री अपडेट के लिए 14 जून 2025 तारीख तय की गई और इसे भी बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है। करोड़ों आधार कार्ड धारकों के पास 1 साल तक का मौका है कि वो आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करने वाला काम मुफ्त में कर सकता है। इसके लिए मायआधार पोर्टल पर जाना होगा और वहां डॉक्यूमेंट को मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे। नाम, घर का पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Minor Demat Account: शेयर बाजार में निवेश के लिए बच्चों का खोलना है डीमैट अकाउंट? ये है Step By Step प्रोसेस
आधार में कैसे अपडेट करें घर का पता?
- myAadhaar पोर्टल पर जाएं, चाहें तो ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- वेबसाइट या ऐप में लॉगिन के लिए आधार लिंक फोन नंबर को एंटर करना होगा।
- फोन नंबर एंटर करने के बाद लॉगिन के लिए OTP आएगा, उसे एंटर करें।
- यहां अपडेट का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक के बाद “Address Update” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Update Aadhaar Online” का ऑप्शन चुनें और संबंधित दस्तावेज को अपलोड करें।
- सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें और रिव्यू के बाद “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी डिटेल्स की बार फिर जांच कर लें और प्रीव्यू करें, आगे की प्रक्रिया की ओर बढ़ें।
- सेवा अनुरोध संख्या (SRN) को ट्रैकिंग के लिए सेव कर लें, इससे देख सकेंगे कि कब तक अपडेट आधार मिल सकेगा।
आधार में कैसे बदलें सरनेम?
- myAadhaar पोर्टल या ऐप के जरिए आप सरनेम चेंज कर सकते हैं।
- आधार लिंक्ड फोन नंबर को एंटर करें और ओटीपी एंटर करने के बाद लॉगिन हो जाएगा।
- यहां “Update” पर क्लिक करें और जो अपडेट करना चाहते हैं उस ऑप्शन को चुनें।
- “Name” पर क्लिक करके सरनेम के ऑप्शन पर जा सकते हैं।
- यहां पूछी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और फिर मांगे जा रहे दस्तावेज जमा करें।
- नाम में कोई गलती होने पर उससे संबंधित दस्तावेज को प्रूफ के तौर पर जमा करें।
- शादी के बाद बदल चुके सरनेम के लिए शादी का सर्टिफिकेट जमा करें।
- सभी डिटेल्स का प्रीव्यू करने के बाद आगे बढ़ें और अपडेट पर क्लिक करें।
- कुछ ही दिनों में ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और अपडेट सरनेम के साथ नया आधार मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- PAN Card को Aadhaar से लिंक करना जरूरी, देरी की तो भरना पड़ेगा जुर्माना; जल्दी जानें प्रोसेस और आखिरी तारीख
जानकारी के लिए बता दें कि आधार अपडेट करने की प्रक्रिया ऑफलाइन भी उपलब्ध है। इसके लिए नजदीकी आधार केंद्र सेंटर जाना होगा। आधार अपडेट के लिए 50 से 100 रुपये तक शुल्क चुकाना होगा।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines