राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में चौथे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत में 1,050 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ ही 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का दाम 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
अगर पिछले चार दिनों की बात करें तो यह गिरावट 4,100 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बाद चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 93,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है।
सोने के दाम में आई गिरावट
पिछली बार जब बाजार बंद हुए थे, तब 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि मंगलवार को इसका भाव 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
यह भी पढ़ें : अब आसानी से नहीं मिलेगा गोल्ड लोन, RBI गवर्नर ने दिए संकेत! इन कंपनियों के शेयर लुढ़के
चीन और अमेरिका की लड़ाई
इस बीच, विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 61.98 डॉलर यानी 2.08 प्रतिशत बढ़कर 3,044.14 डॉलर प्रति औंस हो गया। PTI के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “वैश्विक व्यापार युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी आने की आशंका के चलते सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग फिर से बढ़ गई, जिससे सोने की कीमत 3,030 डॉलर तक पहुंच गई।”
यह भी पढ़ें : चांदी की चमक में आएगा जबरदस्त निखार, सिल्वर को लेकर एक्सपर्ट्स क्यों हैं बुलिश?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर अतिरिक्त 104 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया है। बीजिंग ने इसके जवाब में कहा है कि वह अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ को 84 प्रतिशत तक बढ़ा देगा, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार संघर्ष बढ़ गया है। इसका असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
20 mins agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 hr agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
5 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
5 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
6 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
22 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
22 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
23 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines