द‍िवाली से पहले ब‍िहार सरकार ने कर्मचार‍ियों को द‍िया तोहफा, 3% बढ़ाया महंगाई भत्‍ता

DA Hike: बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशी की लहर दौड़ गई है. विधानसभा चुनाव से पहले, नीतीश कुमार सरकार ने दिवाली और छठ के मौके पर राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है.

Untitled design (63)
विज्ञापन

DA Hike: आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, नीतीश कुमार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी का ऐलान किया है. दिवाली और छठ के मौके पर एक बड़ा तोहफा देते हुए, नीतीश कुमार सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है. राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब 55% की बजाय 58% DA मिलेगा. बिहार कैबिनेट से स्वीकृत इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी.

डीए में इस बढ़ोतरी से न सिर्फ कर्मचारियों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर होने वाले खर्चों में भी राहत मिलेगी. कहा जा रहा है कि यह चुनावी साल में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने की दिशा में भी एक कदम है. अब हर कर्मचारी और पेंशनभोगी को अपने बैंक खातों में बढ़ा हुआ डीए दिखाई देगा.

विज्ञापन

कितनी बढ़ेगी सैलरी?
कर्मचारियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन के आधार पर तय होता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 60,000 रुपये है, तो उसे पहले 55% डीए के आधार पर 33,000 रुपये का महंगाई भत्ता मिलता था. अब नई बढ़ोतरी के बाद, उनका महंगाई भत्ता 58% डीए के आधार पर 34,800 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारी के वेतन में हर महीने 1,800 की बढ़ोतरी होगी.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक तोहफा
बुधवार को, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 3% बढ़ाकर 58% करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी. यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा. दिवाली से पहले सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम है. त्योहारों के मौसम में सरकारें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करती रहती हैं.

ओडिशा सरकार ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता
हाल ही में, ओडिशा सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिवाली से ठीक पहले राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि को मंजूरी दी. इस वृद्धि के साथ, पीएसयू कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2025 से 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ