Beer Price Hike Alert: बीयर प्रेमियों को झटका लगने वाला है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। दरअसल कर्नाटक की सरकार ने बीयर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा करने का फैसला किया है। ऐसा तीसरी बार होगा, जब डेढ़ साल में बीयर की कीमतों में बदलाव हुआ हो। 2023 के बजट में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारत में निर्मित शराब की कीमतों में 20 प्रतिशत और बीयर की कीमतों में 10 प्रतिशत का इजाफा किया था। अब एक बार फिर बीयर की कीमतों में इजाफा होने वाला है।
राज्य सरकार ने एक्साइज विभाग की उस सिफारिश को मंजूरी दे दी है, जिसमें अक्टूबर से बीयर की कीमतों में इजाफा करने का प्रस्ताव किया गया था। हालांकि एक्साइज विभाग ने शराब की प्रीमियम और सेमी-प्रीमियम क्वालिटी की कीमतें कम कर दी हैं।
बार मालिकों के संगठन ने सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह बीयर कीमतों को बढ़ाना ठीक नहीं है। सरकार को बीयर की बिक्री को सपोर्ट करना चाहिए क्योंकि बीयर से गेहूं और जौ पैदा करने वाले किसानों को अप्रत्यक्ष तौर पर फायदा होता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रति बोतल 10 से 20 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः सेम होते हैं सारे QR कोड, तो कैसे होता है अलग-अलग ट्रांजेक्शन? चौंका देगी वजह
एक रिपोर्ट के मुताबिक बूम स्ट्रॉन्ग की कीमतों 163 रुपये से 175 रुपये हो सकती हैं। वहीं बडवाइजर मैगनम की कीमतें 2013 से 230, बडवाइजर प्रीमियम की 200 से 2015, किंगफिशर प्रीमियम की 168 से 180, किंगफिशर स्टॉर्म 177 से 187, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग की कीमतें 168 से 180 और किंगफिशर अल्ट्रा की कीमतें 199 से 220 रुपये हो सकती हैं।
वहीं तुबोर्ग स्ट्रॉन्ग की कीमत 168 रुपये से 180 और यूबी प्रीमियम की कीमत 131 से 143 रुपये हो सकती है। यूबी स्ट्रॉन्ग की कीमत 131 रुपये से 142 रुपये होने की उम्मीद है। अन्य ब्रैंड्स की बीयर की कीमतों में प्रति बोतल 10 से 20 रुपये का इजाफा हो सकता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
4 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines