Bank Holidays in May: हर महीने की शुरुआत से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। इस बार भी पहले ही मई महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो चुकी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव होने के कारण बैंक की छुट्टियों की लिस्ट में थोड़ा बहुत बदलाव भी हुआ था। देश के अलग-अलग राज्य और शहरों में चुनाव के कारण बैंक बंद रहते हैं। लोकसभा चुनाव के आगामी वोटिंग के कारण चुनिंदा शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
लगातार 2 दिन फिर 1 और फिर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होने के अलावा लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के कारण बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Bank Holiday List) द्वारा पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। आगामी दिनों में लगातार 2 दिन फिर 1 और फिर 2 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि मई के समाप्त होने से पहले कहां-कहां और कितने दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी।
यहां लगातार दो दिन बैंकों की छुट्टी
19 मई को रविवार है और इस बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है। देश भर के बैंक रविवार को बंद रहते हैं। इसके अगले दिन सोमवार यानी 20 मई को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- आपका Password या PIN न बन जाए बैंक खाता खाली होने की वजह?
1 दिन बंद फिर लगातार 2 दिन बंद रहेंगे बैंक
20 मई के बाद 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा के कारण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, चंडीगढ़, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू, लखनऊ, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़, श्रीनगर और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 25 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। चौथा शनिवार होने के कारण सभी जगह के बैंक बंद रहेंगे और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस
14 mins ago'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
1 hr agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
1 hr ago1977 में धीरूभाई अंबानी से ईशा-आकाश-अनंत तक, एक विरासत, दो IPO की कहानी
2 hrs agoEPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, सितंबर की ECR फाइलिंग 31 अक्टूबर तक
5 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
6 hrs agoपेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
6 hrs ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
15 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
15 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines